{"_id":"602960088ebc3ee946489835","slug":"hindustan-zindabad-pakistan-murdabad-slogans-shamli-news-mrt525372428","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे
विज्ञापन

शामली। रविवार शाम को पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर दिल्ली रोड स्थित वीर अब्दुल हमीद स्मारक पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर कैंडल जलाकर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों ने आतंकवाद पर पाकिस्तान की आलोचना की। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर जमीयत-उलमा ए हिंद के जिला सदर मौलाना मोहम्मद साजिद कासमी, मुफ्ती हारुण, महबूब राणा, हाजी खालिद, हाजी यूसुफ, डॉ. जरीफ व वकील मिर्जा आदि मौजूद रहे। उधर, शहीद अमित कोरी के आवास से कुड़ाना मोड तिराहे तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर सवित मलिक, जयपाल, संजीव आदि मौजूद रहे।
किरायेदार से दुकान खाली कराने की गुहार
शामली। शहर के मोहल्ला बड़ी आल निवासी वृद्धा सरोज ने प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल को शिकायती पत्र देकर बताया कि मोहल्ला बड़ी आल बैंड मार्केट में किराये पर रहती है। उसके दो पुत्रों का निधन हो चुका है और पुत्रवधू का बीमारी के कारण तीन माह पहले निधन हो गया। अब उसके छोटे पोता-पोती हैं, जिनकी वह मुश्किल से परवरिश कर रही है। घर में कमाने वाला कोई नहीं है। उसका घर जर्जर हालत में होने के कारण वह किराये पर रहती है। पीड़िता ने बताया कि उसके नाम से दिल्ली रोड पर दुकान है। दुकान को 2017 में घर का खर्चा चलाने के लिए किराये पर दी थी, लेकिन पारिवारिक स्थिति का फायदा उठाकर किरायेदार ने उसकी दुकान पर कब्जा कर लिया है और खाली करने से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने प्रभारी मंत्री से किरायेदार से दुकान खाली कराने की गुहार लगाई है।
चार भाइयों के घरों के ताले तोड़कर चोरी
कैराना। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई निवासी इस्तिखार, तासीन, मोहसिन व इकराम चारों सगे भाइयों के मकान गांव के बाहर की तरफ है। वे अपने परिवारों के साथ में सहारनपुर जनपद में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए गए हैं। शनिवार रात चोरों ने चारों भाइयों के मकानों के ताले तोड़कर गहने व कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों की मां शकीला को चोरी का पता सुबह चलने पर पुलिस को सूचना दी। शकीला के मुताबिक चोरों ने घर में रखे से सोने-चांदी के गहने, बर्तन, कपड़े आदि सामान चोरी कर लिया गया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।