{"_id":"582dffdd4f1c1b7c22900896","slug":"high-court-bench-vakeel-aur-janpratinidhi-jute","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंच के लिए जुटे वकील और जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेंच के लिए जुटे वकील और जनप्रतिनिधि
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच के मुद्दे पर बैठक में मौजूद वकील एवं अन्य प्रतिनिधि।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में कैैराना में वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को कैराना में अधिवक्ताओं के साथ ही जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने बेंच की मांग को सही माना और इसके लिए आगामी रणनीति तैयार करने के लिए तीन दिसंबर को मेरठ में बैठक की घोषणा की।
बृहस्पतिवार को कचहरी परिसर में कैराना बार एसोसिएशन एवं केंद्रीय पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट संघर्ष समिति की ओर से यह बैठक हुई। इसमें स्थानीय वकीलों के अलावा वेस्ट यूपी के जिलों से अधिवक्ता पहुंचे। इस दौरान सभी वकीलों ने वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट की बेंच को बेहद जरूरी बताया और अब तक इसके लिए हुए आंदोलनों का जिक्र किया।
उन्होंने इस मामले में एकजुट होने पर जोर दिया। भाजपा विधायक सुरेश राणा, पूर्व सासंद हरेंद्र मलिक, नगर पालिका चेयरमैन राशिद अली, पूर्व ब्लाक प्रमुख वाजिद अली, पूर्व कांधला चेयरमैन इस्लाम आदि ने भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग के लिए सड़कों पर उतरने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि सस्ते और सुलभ न्याय के लिए यह बेंच जरूरी है। इसके लिए संघर्ष करना ही होगा। केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन गजेंद्र पाल सिंह, महासचिव एवं संयोजक अजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी रणनीति के लिए मेरठ में तीन दिसंबर को बैठक का निर्णय किया गया।
इससे पहले क्षेत्र के भाजपा विधायकों, सांसदों को प्रेस क्लब दिल्ली में बुलाया जाएगा। वहां हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए समर्थन हासिल किया जाएगा, लेकिन यदि कोई सांसद और विधायक आमंत्रण के बाद भी नहीं आता तो मेरठ की बैठक में उसका विरोध किया जाएगा।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, महासचिव संजय कश्यप, अजय पंवार, राधेश्याम गोयल, सालीम अली, शगुन मित्तल, अहसान कुरैशी, राजकुमार चौहान, खड़क सिंह चौहान, प्रमोद चौहान, मनोज गर्ग, संजय सिंह, नीरज चौहान, ब्रह्म सिंह, वीरसेन पंवार के अलावा अन्य अधिवक्ता आैर प्रतिनिधि मौजूद रहे।