फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Herbal Garden to be built at CHC

सीएचसी पर बनेगा हर्बल गार्डन

Sun, 31 Oct 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Herbal Garden to be built at CHC
कैराना। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएचसी कैराना पर मरीजों के बैठने के लिए हर्बल गार्डन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कई वर्षों से सीएचसी के आसपास पड़ी खाली जमीन पर घास उगी हुई थी तथा इस्तेमाल होने के बाद बचे इंजेक्शन व दवाइयां व कूड़े कचरे को खुले में डाला दिया जाता था। चिकित्साधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार ने सीएचसी परिसर में साफ-सफाई करवाई गई। शनिवार को सीएचसी पर मरीजों के बैठने के लिए हर्बल गार्डन बनाया जा रहा हैं। इसके लिए मिट्टी डलवाने का कार्य शुरू हो गया हैं। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि हर्बल गार्डन में तुलसी, कडीपत्ता व तेजपत्ता आदि औषधि के पौधे लगाए जाएंगे, ताकि आसपास का वातावरण शुद्ध हो सकें। इसके अलावा वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है।
एसपी के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
बाबरी। हिरनवाड़ा निवासी विकास ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पिता राकेश की मृत्यु नौ वर्ष पूर्व हो गई थी, जिसके बाद परिवार के सामने रोटी की समस्या हो गई। उसने दो साल पहले नौकरी लगवाने नाम पर गंगेरू निवासी मैनपाल के खाते में 1. 87 लाख रुपये जमा करा दिए। कुछ दिनों बाद 1.38 लाख रुपये नगद दिए। लेकिन आज तक नौकरी नहीं लगी। उसने अपनी रकम मांगी तो आरोपी मैनपाल ने उसे धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी मैनपाल को खेड़ी बैरागी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बाबरी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने बुलंदशहर के गांव माधोगढ़ थाना खानपुर निवासी अनुज से भी आठ लाख रुपये सेना में भर्ती के नाम पर लिए हैं। उस मामले की भी तहरीर मिली है। - संवाद
विज्ञापन

गोकशी की सुचना पर दौड़ी पुलिस
बाबरी। क्षेत्र के गांव भनेड़ा जट में शनिवार सुबह ग्रामीण अपने खेत में चारा लेने जा रहे थे। इसी बीच गोवंश लहूलुहान मृत अवस्था में खेत मे पड़ा देख ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि जांच में गोवंश का कुत्तों द्वारा नोचने से मौत होना सामने आया है। ग्रामीणों की मदद से गोवंश को गड्ढे में दबा दिया गया है। =- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed