फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   health workers on strike. patients in problem

संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल से मरीज परेशान

Sun, 11 Sep 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 11 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
health workers on strike. patients in problem
सीएमओ कार्यालय पर धरना देती संविदा कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
शामली में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (संविदा) कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। संविदा कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना दिया। वहीं, आशाएं भी अपनी मांगों को लेकर इनके साथ धरने पर बैठ र्गइं। शनिवार को फार्मेसिस्टों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। 
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय के बाहर डॉक्टर हुमायूं खान, डॉक्टर योगेंद्र कुमार, फईम सिद्दीकी, डॉक्टर शौर्य मलिक, मुकेश, अश्वनी कुमार, रूपेंद्र सिंह, लवीश तोमर, संदीप कुमार, आलोक कुमार, डॉक्टर अमरीश, डॉक्टर विवेक कुमार, साजिद खान और अतुल गर्ग धरने पर बैठे रहे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जॉब सिक्योरिटी के संबंध में हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन कराया      जाए, एक्स कैडर के अनुरूप सेवानिवृत्ति की उम्र का निर्धारण किया जाए, नियमित नियुक्तियों में संविदा कर्मचारियों को वरियता देते हुए समायोजित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आउट सोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों को डीएचएस (जिला स्वास्थ्य समिति) के माध्यम से भर्ती कराया जाए। आशाओं को निश्चित मानदेय       एवं कर्मचारी का दर्जा दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाएगा, आंदोलन समाप्त नहीं होगा।


उन्होंने कहा कि कर्मचारी चार दिन से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर विचार नहीं  किया जा रहा है। प्रदेश सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। उधर, कर्मचारियों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहीं, जिसके कारण मरीजों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed