फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Health department sealed the hospital

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल किया सील

Fri, 01 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Health department sealed the hospital
थानाभवन। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बालक की मौत के मामले में परिजनों के विरोध के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग और तहसील की संयुक्त टीम ने चिकित्सालय को सील कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की करवाई की जा रही है।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव तितारसी निवासी सुशील ने अपने दस वर्षीय पुत्र गौरव को थानाभवन के सिटी नर्सिंगहोम में इलाज के लिए सोमवार को भर्ती कराया था। अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिसे लेकर परिजनों ने चिकित्सक को सूचना दी। आरोप है कि चिकित्सक परिजनों को यह कहकर कि जल्द ही ठीक हो जाएगा टरकाता रहा। कुछ ही देर बाद बालक ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि आरोपी चिकित्सक की लापरवाही के चलते उसकी मौत हुई है। बता दें कि इससे पूर्व भी उक्त अस्पताल में कई बार इसी प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं। परंतु उच्चाधिकारियों के संरक्षण के चलते अस्पताल पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि चिकित्सक पर किसी प्रकार का लाइसेंस भी नहीं है। बृहस्पतिवार को तहसीलदार एसटी पंवार, एसीएमओ विनोद कुमार, सीएचसी प्रभारी रवि पालीवाल और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। एसीएमओ का कहना है कि वह अपनी जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेजेंगे। साथ ही रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed