फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Have to stand in the sun and wait for the bus

Shamli News: धूप में खड़े होकर करना पड़ता है बस का इंतजार

Wed, 07 Jun 2023 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Have to stand in the sun and wait for the bus
शामली। गर्मी बढ़ती जा रही है। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को भीषण गर्मी व धूप में खड़े होकर अपने गंतव्य को जाने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ता है। शहर में भी कोई यात्री शेड नहीं है, जिससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। रोडवेज बस स्टैंड से दिल्ली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, पानीपत, करनाल सहित अन्य स्थानों को बसों का संचालन किया जाता है। प्रतिदिन करीब 6 हजार यात्री बसों से आते व जाते हैं। इसके बाद भी रोडवेज बस स्टैंड पर बैठने का पर्याप्त स्थान नहीं है। भीषण गर्मी, धूप व बरसात में यात्रियों को खड़े होकर ही अपने गंतव्य को जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा शहर में कोई यात्री शेड का निर्माण भी नहीं कराया गया है। यहां भी यात्रियों को धूप और बारिश झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन



-----

रोडवेड बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना है। यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे यात्रियों को खड़े होकर ही बसों को इंतजार करना पड़ता है।- शीशपाल निवासी बिराल।
विज्ञापन

-----

बस स्टैंड पर केवल बसों का संचालन ही किया जा रहा है। परिवहन विभाग को यात्रियों की सुविधा से कोई सरोकार नहीं है। रोजाना करीब 6 हजार यात्री बस स्टैंड से आते व जाते हैं।- राहुल निवासी शामली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

रोडवेज बस स्टैंड पर बैठने का स्थान न होने से यात्री धूप व बारिश में खड़े रहते हैं। बुजुर्ग यात्री व बच्चे जमीन पर बैठ जाते हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है।-मंजूर हसन निवासी नानौता
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed