{"_id":"578933454f1c1b0f2013d664","slug":"hausla-yojna-no-fault-will-be-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौसला योजना में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हौसला योजना में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
हौसला योजना के बारे में निर्देश देते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
शामली जिले में गर्भवती महिलाओं एवं अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए हौसला पोषण योजना का शुभारंभ किया गया। डीएम सुजीत कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में जिले की आंगनबाड़ी कर्मियों की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना में गड़बड़ी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले की आंगनबाड़ी कर्मियों की बैठक में डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मी अपने-अपने गांव की गर्भवती महिलाओं व अति कुपोषित बच्चों की संख्या का ठीक प्रकार से संकलन कर लें। उनके स्वास्थ्य के सुधार के लिए नियमित रूप से आयरन की गोली तथा घी, दूध, फल भोजन आदि की व्यवस्था आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ही करनी होगी।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन ने गर्भवती महिलाओं एवं अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य के सुधार के लिए हौसला पोषण योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। बैठक में सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी एसएन रावत, विनोद कुमार तकनीकी समन्वयक, बीडीओ थानाभवन डा. पंकज कुमार, बीडीओ कैराना दिनेश सिंघल, सत्यजीत सिह सीडीपीओ कांधला आदि उपस्थित रहे।