फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Haryana: Babita of Shamli commits suicide after nine years of marriage

Shamli News: विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मचा कोहराम, नौ साल पहले हुई थी शादी

Thu, 07 Sep 2023 09:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Sep 2023 09:51 PM IST
सार

Shamli News : एक महिला ने शादी के नौ साल बाद खौफनाक कदम उठा लिया।महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Haryana: Babita of Shamli commits suicide after nine years of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शामली जनपद के कांधला में थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी बबीता की शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। हरियाणा के पानीपत के सिवाह गांव में ससुराल में महिला द्वारा आत्महत्या करने की खबर मिलते ही परिजन रवाना हो गए। महिला की मौत से परिजनों में गम का माहौल है। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव का अंतिम संस्कार ससुराल के गांव में ही किया गया।

विज्ञापन


गांव भनेड़ा निवासी महिपाल की बेटी बबीता की शादी करीब नौ साल पहले सिवाह गांव निवासी पिंटू के साथ हुई थी। पिंटू वहां किसी फैक्टरी में प्राइवेट नौकरी करता है। बबीता के भाई लोकेंद्र ने बताया कि उनके पिता महिपाल गंभीर बीमार से पीड़ित और मां चंपा देवी का निधन हो चुका है।

विज्ञापन

बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि बबीता ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद सभी परिजन सिवाह गांव में बहन की ससुराल पहुंचे। लोकेंद्र ने बताया कि वे दो बहन बबीता व मीनाक्षी, चार भाई लोकेंद्र, रकमपाल, विकास व विनोद है और सभी शादी शुदा हैं। बबीता छोटी बहन थी। उनका परिवार ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। बबीता की मौत होने से परिजनों में गम का माहौल है। 

यह भी पढ़ें: गजब!:  जिला न्यायाधीश का लिपिक खुद बन बैठा जज, थाने में रखी 535 पत्रावलियों में की हेराफेरी, ऐसे हुआ खुलासा

लोकेंद्र ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार वहीं सिवाह गांव में कर दिया गया है। इस मामले की पुलिस को सूचना दी गई है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। इस मामले में ससुराल वालों से बातचीत कर मामले की जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: पत्नी के अवैध संबंधों का पता चलने पर भड़का पति, प्रेमी समेत दो युवकों को पीटा, दोनों को गंगनहर में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed