फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Harsh, Najuk got first place in fancy dress competition

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हर्ष, नाजुक को पहला स्थान

Fri, 22 Oct 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Harsh, Najuk got first place in fancy dress competition
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हर्ष, नाजुक को पहला स्थान
विज्ञापन

शामली। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली में श्री गुुरु तेग बहादुर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में हर्ष प्रथम व अंश द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग में नाजुक प्रथम, प्रिंशी द्वितीय स्थान पर रहीं।
प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर की जयंती के उपलक्ष्य में पूर्व में ब्लाक स्तर पर प्रतियोगिताएं हुईं, उनमें पहला व दूसरा स्थान पाने वाले विजेताओं ने शुक्रवार को कालेज में आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। रोल प्ले प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अमन प्रथम, सोनिया द्वितीय, जूनियर वर्ग में नितिका प्रथम रहीं। भाषण प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में गिनिशा, निधि द्वितीय, जूनियर वर्ग में सुमित प्रथम व खुशी द्वितीय स्थान पर रहीं। कविता लेखन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में इकरा प्रथम, निकिता द्वितीय और जूनियर वर्ग में अविका प्रथम, सादिया द्वितीय, निबंध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में विशांत प्रथम, प्रिया रानी द्वितीय, जूनियर वर्ग में अनुष्का पंवार प्रथम, अनमोल द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रेरक कहानी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में खुशी प्रथम, जीनत द्वितीय, जूनियर वर्ग में वंशिका शर्मा प्रथम, वंशिका द्वितीय, स्लोगन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में सुमैय्या प्रथम, शगुन द्वितीय, जूनियर वर्ग में मीनाक्षी प्रथम, आयशा द्वितीय, पेटिंग प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अनम प्रथम, सलोनी द्वितीय, जूनियर वर्ग में फैजा प्रथम, खुशी द्वितीय स्थान पर रहीं। पोट्रेट प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में रिया प्रथम, अनम द्वितीय, जूनियर वर्ग में वंशिका प्रथम, आशुतोष द्वितीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्या ने बताया कि जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राएं मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed