{"_id":"6259ad08e262572b0a64eaaa","slug":"hanuman-birth-anniversary-today-preparations-complete-shamli-news-mrt584674812","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान जन्मोत्सव आज, तैयारियां पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान जन्मोत्सव आज, तैयारियां पूर्ण
विज्ञापन
शामली में हनुमान धाम पर रामायण का पाठ करते श्रद्घालु।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिलेभर में शनिवार को संकट मोचन बजरंग बली का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे से श्रीहनुमान धाम हनुमान टीला पर 24 घंटे का अखंड रामायण का पाठ शुरू हो गया। 31 यजमानों की ओर से हनुमान बजरंग बली को सवा मन मिठाइयों, फलों और मेवाओं का भोग लगाया जाएगा।
श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक अखंड पाठ होगा। दोपहर 12:00 बजे श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर सुंदर कांड, हनुमान चालीसा का पाठ कर आरती उतारी जाएगी। जन्मोत्सव के बाद विशाल भंडारे का आयोजित किए जाएंगे।
श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। उधर, करनाल रोड पर श्री बालाजी धाम में शाम छह बजे बालाजी के जन्मोत्सव में सात कुंडीय महायज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महायज्ञ का पूजन शाम छह बजे और महायज्ञ शाम सात बजे शुरु होगा। बाद में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्री बालाजी धाम को रंगीन रोशनी से जगमगा दिया है।
विज्ञापन
बालाजी जन्मोत्सव पर निकाली जाएगी शोभायात्रा
थानाभवन। कोरोना काल के बाद इस वर्ष श्री बालाजी जन्मोत्सव धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाएगा। जिसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में 16 व 17 अप्रैल को परमाध्यक्ष शारदा पीठाधीश्वर अनंत श्री जगतगरु शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज के सानिध्य में होगा। थानाभवन नगर के बाजार चौक के पास स्थित श्री बालाजी धाम में जन्मोत्सव पर सुबह सात बजे से धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कार्यक्रम होंगे। तत्पश्चात संकट मोचन हवन विद्वान पंडितों द्वारा किया जाएगा। शाम के समय महा आरती होगी। 17 अप्रैल को प्रात: पूजन के पश्चात दोपहर में श्री बालाजी महाराज व श्री जगन्नाथ भगवान की चल प्रतिमाओं के साथ नगर में शोभा यात्रा के माध्यम से भ्रमण किया जाएगा।