{"_id":"5e8773518ebc3e768258ba42","slug":"hands-moving-forward-to-feed-poor-families-shamli-news-mrt476389187","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब परिवारों के पेट भरने आगे बढ़ रहे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब परिवारों के पेट भरने आगे बढ़ रहे हाथ
विज्ञापन

थानाभवन/कांधला। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक संस्थाओं की ओर से गरीब परिवारों की सेवा करने का अभियान लगातार आगे बढ़ता जा रहा है।
शुक्रवार को भी समाजसेवियों ने घर-घर पहुंचकर लोगों को भोजन उपलब्ध कराया। समाजसेवी अनमोल गर्ग एवं नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता भी अमर उजाला फाउंडेशन के साथ जुड़ीं। इस दौरान लोगों ने वाल्मीकि बस्ती, रती मोहल्ला, मोहल्ला कांबोज, नबीपुरा, नई घासमंडी सहित विभिन्न जगहों पर पहुंचकर 700 लोगों को दाल-चावल का भोजन कराया। ईओ मेघा गुप्ता ने बताया कि सभी लोगों को इसी प्रकार से अपने आसपास के गरीबों की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर अमित मितल, अंकुर वर्मा, विकास अग्रवाल, विनीत मितल, सन्नी जिंदल, दीपक अग्रवाल, हर्ष मित्तल, चेतन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। भ्रष्टाचार विरोधी संगठन ने बृहस्पतिवार को कस्बे में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मिलकर गरीब परिवारों को मुफ्त राशन वितरित किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानचंद, मोहम्मद राशिद, सुमेर चंद सैनी, मोहम्मद कफील, पंकज कुमार, करमचंद योगी मौजूद रहे। अग्रवाल युवा समागम ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन के साथ कस्बे के कई मोहल्लों में 150 गरीब लोगों को भोजन वितरित किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी शिवम गोयल ने बताया कि वह हर रोज इन 150 लोगों को खाना बांटेंगे। इस मौके पर अगम गोयल, गोपाल शर्मा, अमन गोयल, मोहित मित्तल मौजूद रहे। उधर शामली में भी शामली इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के सहयोग से शहर की विभिन्न बस्तियों में जरूरतमंद 125 लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए। वहीं, कांधला में नवजीवन सेवा संस्था के द्वारा कस्बा एलम में 25 परिवारों को राशन वितरित किया। मौके पर सुषमा जैन, प्रभात, प्रवीण, राजीव, पुनीत, विपिन आदि मौजूद रहे।