फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hafiz honored for completion of Quran in Taraweeh

तरावीह में कुरआन पूरा होने पर हाफिज को किया सम्मानित

Mon, 02 May 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hafiz honored for completion of Quran in Taraweeh
कैराना। रमजान के अवसर पर अल कुरआन एकेडमी कैराना में तरावीह का आयोजन किया गया। एकेडमी टीम के सदस्य हाफिज मुहम्मद माज ने तरावीह कराई। यह नमाज पूरे रमजान जारी रही। इस तरावीह में हर दो रकात के बाद पढ़ी गई कुरआन की आयतों में कुछ चुनिंदा आयतों का अर्थ और आज के दौर में उनकी प्रासंगिकता भी बताई गई। कुरआन की सूराह 13 आयत 17 का अर्थ बताया गया कि जो लोग इस दुनिया में मानवता को फायदा पहुंचाते हैं। ऐसे ही लोग इज्जत की जिंदगी पाते हैं। जो लोग मानवता को फायदा नहीं पहुंचाते वो इस जमीन से मिट जाते हैं। कुरआन की रोशनी में तमाम नमाजियों से अपील की गई कि वह खुद को देश के लिए शिक्षा, व्यापार, विज्ञान, तकनीक आदि के क्षेत्र में ज्यादा उपयोगी सिद्ध करें और देश की अर्थव्यवस्था को मौजूदा संकट से निकालने में अपना भरपूर योगदान दें।
विज्ञापन

हाफिज माज ने कहा कि देश के मुसलमान अगर कुरआन की इस आयत को अपनी जिंदगी में उतार ले तो देश में मौजूद उनके तमाम चुनौतियां खत्म हो जाएंगी। खावर सिद्दीकी ने कहा कि अगर देश के मुसलमान ऐसा कर सकें तो उन्हें नफरत जैसी किसी चीज की शिकायत भी नहीं रहेगी। तरावीह में मुबीन मलिक, शिबली मलिक, अल कुरआन एकेडमी के प्रशासक परवेज आलम मौजूद रहे। कुरआन पूरा होने पर हाफिज मुहम्मद माज को एकेडमी की ओर से एक प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नमाजियों को कुरआन की आयतों का अर्थ एकेडमी के डायरेक्टर मुफ्ती अतहर शम्सी ने बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed