{"_id":"63a34cf20b82705a95135a72","slug":"gym-owner-vishnu-dutt-shot-dead-in-shamli-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli : जिम संचालक के सीने में गोली मारकर हत्या, गांव में फैली दहशत, चुनाव लड़ने की तैयारी में विष्णु दत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli : जिम संचालक के सीने में गोली मारकर हत्या, गांव में फैली दहशत, चुनाव लड़ने की तैयारी में विष्णु दत्त
Wed, 21 Dec 2022 11:45 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:45 PM IST
सार
Shamli News : जिम संचालक के सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि विष्णु दत्त चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। वहीं इस वारदात से गांव में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
शामली पुलिस।
- फोटो : amar ujala
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद के ऊन कस्बे में जिम संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि जिम संचालक विष्णु दत्त उर्फ वीशु (25) को फोन कर घर से गागौर रोड पर बुलाया गया। जहां उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
वहीं पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद एसपी अभिषेक झा ने थाना प्रभारी हरीश राजपूत को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विष्णु दत्त उर्फ वीशु ऊन कस्बे के मोहल्ला आर्यपुरी निवासी पुष्पेंद्र शर्मा के पुत्र थे और बाईपास पर जिम चलाते थे। बुधवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे उन्हें किसी ने फोन कर गागौर रोड पर स्थित अस्पताल के पास बुलाया था। वहां पहले से ही बैठे दो युवकों में से एक ने विष्णु दत्त के सीने में गोली मार दी और पैदल ही गागौर की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य का चेहरा देख रो पड़ा पूरा गांव, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, देखें तस्वीरें
एएसपी ओपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वीशु वार्ड नंबर-9 मोहल्ला आर्यपुरी से सभासद का चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, बाद में वार्ड आरक्षित होने की अधिसूचना के बाद अपनी माता को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Baghpat : शौर्य के गम में डूबा पूरा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, मां का रो-रोकर बुरा हाल, देखिए तस्वीरें