फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gulal blew a lot on bride

दुल्हैंडी पर खूब उड़ा गुलाल, खूब मचा धमाल

Wed, 11 Mar 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Gulal blew a lot on bride
शामली में होली पर जस्न मनाती महिलाएं व बच्चे - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में दुल्हैंडी पर जमकर रंग गुलाल उड़ा। युवाओं के उत्साह के आगे कोरोना का खौफ भी फीका रह गया। महिलाएं और बच्चे भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी जमकर एक दूसरे को रंग और खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन

शहर में सुबह सात बजे से ही बच्चों की टोलियां अपने हाथ में रंग और पिचकारी लेकर गली मोहल्लों में दौड़ने लगी थीं। बच्चे एक दूसरे को रंगते और फिर टोली बनाकर अपने दूसरे शिकार को तलाशते। बच्चों ने रंग के साथ पानी से भी एक दूसरे को खूब भिगोया। शहर की माजरा रोड, एमएसके रोड पर युवतियां और बच्चे छतों पर चढ़कर नीचे से गुजरने वालों को गुब्बारे मार रहे थे। आर्यपुरी, बैंड मार्केट, शांति नगर, धीमानपुरा, जैन कालोनी, अग्रवाल कालोनी, के अलावा कांबोज कालोनी में गलियों में निकलने वालों को बच्चे छत से पानी डालकर भिगोते नजर आए। इसके अलावा लोगों ने अपनी कालोनी मोहल्लों में डीजे भी लगवाया हुआ था। जिस पर कालोनी वासियों ने बॉलीवुड और होली के गीतों पर जमकर डांस किया। महिलाएं भी उनके साथ खूब थिरकी। रेलवे रोड, धीमापुरा, माजरा रोड पर कई जगह इस तरह के आयोजन हुए। वहीं, दुल्हैंडी पर एक दूसरे को रंगने के बाद शाम को चाट पकौड़ी, गुंजिया और गोलगप्पे का दौर चला। लोग शाम को अपने दोस्त, परिचितों, रिश्तेदारों के यहां मिलने गए।जहां चाट पकौड़ी, दही भल्ले, गोलगप्पे और गुंजिया से उनका स्वागत हुआ।
विज्ञापन

युवा बाइकर्स ने मचाया हुड़दंग
युवाओं में सबसे ज्यादा उत्साह रहा। युवक बाइक पर टोलियां बनाकर सड़कों पर हुड़दंग कर रहे थे। बीच बीच में रुककर डांस करते रहे। जहां कोई परिचित मिलता वहीं उसे रंगा और आगे बढ़ गए। बहुत से युवकों ने अपनी बाइक के लाइलेंसर हटा दिए थे और तेज आवाज करती हुई बाइक गलियों में दौड़ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला बच्चों ने घर में किया धमाल
महिला और बच्चों ने घर में खूब धमाल किया। आस पड़ोस की महिलाएं घर में होली खेलने आई तो बच्चों ने पहले से ही उनके स्वागत को पानी में रंग डालकर तैयार रखा था। बाल्टियां भरकर उन पर डाली। जमकर गुब्बारे मारे। शहर की कमला कालोनी, काका नगर, कांबोज कालोनी के अलावा दयानंद नगर में इस तरह का धमाल खूब हुआ।

पुलिस भी रही अलर्ट, दी नसीहत
होली पर शराब का भी चलन बढ़ने लगा है। लोग अधिक शराब पीकर हंगामा भी खूब करते हैं। लिहाला पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम किए थे। शहर में पुलिस टीमें और पीआरवी सक्रिय रही। माजरा रोड और एमएस के रोड पर कुछ जगह हुड़दंग और हल्ला करने वालों को पुलिस कर्मियों ने नसीहत भी दी और शांति से त्यौहार मनाने की चेतावनी देकर भेजा।

शामली होली पर जस्न मनाते बच्चे व  युवतियां

शामली होली पर जस्न मनाते बच्चे व युवतियां- फोटो : SHAMLI

शामली होली पर जस्न मनाते बच्चे व  युवतियां युवक व बच्चे

शामली होली पर जस्न मनाते बच्चे व युवतियां युवक व बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली घरो में होली खेले लोग

शामली घरो में होली खेले लोग- फोटो : SHAMLI

शामली में  होली   युवक युवतियां

शामली में होली युवक युवतियां- फोटो : SHAMLI

शामली में  होली खेलते युवक

शामली में होली खेलते युवक- फोटो : SHAMLI

शामली में  होली खेलते बच्चे

शामली में होली खेलते बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली में  होली पर एक दुसरे को गुलाल   लगाती युवतियां

शामली में होली पर एक दुसरे को गुलाल लगाती युवतियां- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed