{"_id":"6312483900f41975987dbfd3","slug":"grand-procession-taken-out-on-shri-ganesh-festival-shamli-news-mrt603601694","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीगणेश महोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीगणेश महोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। श्रीगणेश महोत्सव के पावन पर्व पर कस्बे में बैंडबाजे, डीजे, सुंदर झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके अंत में श्रीगणेश भगवान भव्य रथ पर सवार थे। बाद में शामली नहर में जयघोष के साथ श्रीगणेश मूर्ति का विसर्जन किया गया।
कस्बे में श्रीगणेश महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार को बनखंडी महादेव मंदिर से श्रीगणेश भगवान की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में सुंदर झांकियों के अतिरिक्त बैंडबाजों व डीजे पर भक्ति गीतों की धुनों पर श्रद्धालु झूम रहे थे। शोभायात्रा के अंत में फूलों से सजाए गए भव्य रथ पर श्रीगणेश भगवान विराजमान थे। शोभायात्रा बनखंडी महादेव मंदिर से शुरू होकर राजेंद्र कॉलोनी, टीचर कॉलोनी, शामली स्टैंड, बेगमपुरा, चौक बाजार, जोड़िया कुआं, सराफा बाजार, पुराना बाजार, पट्टों वाला, गुंबद होते हुए शामली नहर पर जाकर संपन्न हुई। शामली नहर पर गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने नाचते गाते श्रीगणेश जी की मूर्ति का नहर में विसर्जन किया। इस अवसर पर श्रीगणपति सेवा समिति के अध्यक्ष लाला सुशील हलवाई, प्रमोद गोयल, अनिल गोयल, सुभाष सिंघल, रोमी सिंघल, टिल्लू, लक्ष्य, केशव सिंघल आदि का सहयोग रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।