फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   govt not serious about crime

कैसे हो गुंडागर्दी कम, शासन भी गंभीर नहीं

Fri, 24 Jun 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 24 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
govt not serious about crime
अपराध - फोटो : प्रतीकात्मक
शामली में पलायन प्रकरण ने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। अपराध लगातार बढ़ रहा है, मगर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस के मानो हाथ बंधे हैं। कारण बताया जाता है पुलिस की कमी। इसमें शासन स्तर से भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। तभी जिले में चार नए थानों की  स्थापना का प्रस्ताव दो साल से भी ज्यादा समय से शासन स्तर पर लंबित है। 
विज्ञापन


शासन स्तर से लंबित

कैराना देहात, शामली देहात, ऊन और चौसाना में नए थाने बनाए जाने हैं। दो साल पूर्व इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। पलायन प्रकरण को लेकर जिले की कानून व्यवस्था को लेकर हल्ला मचा है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की तरफ से भेजे गए संतों के दल ने भी माना कि स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था खराब है। उसके पीछे संतों के दल ने बदमाशों को राजनीतिक संरक्षण बताया, मगर सच्चाई यह भी है कि जिले में पुलिसकर्मियों की तैनाती पर कभी शासन गंभीर नहीं दिखा। यदि गंभीरता बरती जाती, तो नए थाने खोलने को अब तक स्वीकृति मिल जानी चाहिए थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed