फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Governor Anandiben Patel will come to Shamli on 29th

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 29 को आएंगी शामली

Tue, 26 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Governor Anandiben Patel will come to Shamli on 29th
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 29 को आएंगी शामली
विज्ञापन

शामली। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 29 अप्रैल को शामली आएंगी। यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी। जिला प्रशासन को राज्यपाल का अधिकृत कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर डीएम जसजीत कौर ने अफसरों के साथ बैठक की।
अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल 28 अप्रैल को सहारनपुर में पहुंचेंगी। 29 अप्रैल को सहारनपुर से थानाभवन में अर्पण पब्लिक स्कूल में जिले के उद्यमियों, समाजसेवियों व संस्थाओं के आंगनबाड़ी केंद्रों के गोद लेने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर में कार्यक्रम में शामिल होंगी। दोपहर में लोक निर्माण विभाग बनत के डाक बंगले पर रुकेंगी। इसके बाद जिला अस्पताल में निरीक्षण, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ बैठक करेंगी। फिर बनत वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करेंगी। शाम को बनत से सर्किट हाउस सहारनपुर के लिए रवाना होंगी। 30 अप्रैल को मां शाकंभरी देवी मंदिर के दर्शन के बाद 11 बजे सहारनपुर में आएंगी। वहां सरसावा से लखनऊ के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन में डीएम जसजीत कौर ने राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एडीएम संतोष कुमार सिंह समेत कई जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने सड़क निर्माण को लिखा पत्र
शामली। सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने कैराना-खतौली मार्ग के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है। पत्र में बताया कि पूर्वी यमुना नहर पुल से कांधला होते हुए खतौली बाईपास जाने वाला मार्ग काफी जर्जर हालत में है। मार्ग पर पूरा दिन धूल उड़ती है। जिससे क्षेत्रवासियों को दमा और एलर्जी जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग का निर्माण शीघ्र कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed