फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Government proposes to build new building of Sugarcane Development Committee

सरकारी गन्ना विकास समिति का नया भवन बनाने का प्रस्ताव पारित

Wed, 06 Jun 2018 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Wed, 06 Jun 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Government proposes to build new building of Sugarcane Development Committee
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सरकारी गन्ना विकास समिति शामली प्रबंध कमेटी की बैठक में समिति का नया भवन बनाने और गन्ना विकास परिषद का किराया बढ़ाए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बुधवार सुबह कार्यालय में सरकारी गन्ना विकास समिति शामली प्रबंध कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


सरकारी गन्ना विकास समिति शामली की सभापति कमलेश मलिक की अध्यक्षता में हुई बैठक मेें एनपीए  समाधान योजना के तहत चयनित  किसान सदस्यों से संबधित धनराशि के 25 प्रतिशत व एनपीए  ब्याज के प्राविधान राशि समायोजित करने पर विचार करने, सहकारी समिति का नया भवन बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन


ह्यूम पाइप खरीदने व गन्ना विकास परिषद का किराया बढ़ाए जाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर विचार किया गया। वर्ष 2017- 18 के पेराई सत्र के जिले की चीनी मिलों की  बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की गई। बैठक में उपसभापति विरेंद्र सिंह, डायरेक्टर लवली मलिक, राजवीर सिंह, ब्रजेश चौधरी, मनोज चौधरी, विनोद कुमार चौधरी, रियाज हसन, बबलू सिंह, धर्मपाल सिंह, पुष्पेंद्र निर्वाल, शामली चीनी मिल के केन मैनेजर कर्णपाल सिंह सरोहा, दीपक राणा मौजूद रहे। संचालन शामली सहकारी  गन्ना विकास समिति के सचिव मुकेश राठी द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed