फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   gopiyon ki tapsya

‘गोपियों ने की थी तपस्या’

Mon, 20 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 20 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
gopiyon ki tapsya
शामली में श्रीहनुमान धाम में भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
शामली में  कथा व्यास पंडित सोनेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाकर विभोर कर दिया। कहा कि गोपियों ने भगवान से मिलने के लिए  हजारों साल तक तपस्या की। गोपियों का श्रीकृष्ण से ब्रह्म भक्ति का मिलन है। 
विज्ञापन


श्री हनुमान धाम पर श्रीकृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में उन्होंने कहा कि भगवान की बांसुरी सिर्फ गोपियों को सुनाई दी। जिन्हें पाने के लिए गोपियों ने हजारों साल तपस्या की। जब अक्रूर जी वृंदावन में श्रीकृष्ण को लेने पहुंचे, तो गोपियों ने उन्हें रोकने का बहुत आग्रह किया, लेकिन वे रुके नहीं। इस पर गोपियों ने कहा था कि जा रहे हो तो जाओ कन्हैया, लेकिन इतना रहम करते जाओ कि दिल तो पहले ही ले चुके हो, अब प्राणों को भी लेते जाओ। 
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा मे आकर कंस का वध करके अपने माता-पिता को कारागार से मुक्त कराया। भगवान ने उद्धव को वृंदावन भेजा। उन्होंने श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह की कथा का सुंदर वर्णन किया। इस दौरान घनश्याम जागिड़, हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, उपेंद्र द्विवेदी, अरविंद कौशिक, रविंद्र चौधरी, अंकित शर्मा, अमित भारद्वाज, पुष्पेंद्र, मुकेश गौतम, सुमित्रा शर्मा, शर्मिष्ठा शर्मा, मीरा रानी, बबली शर्मा, योगेश भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed