फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Good deeds are accompanied in life: Kulshreshtha

जीवन में मिलता है शुभकर्मों का साथ: कुलश्रेष्ठ

Wed, 03 Aug 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Good deeds are accompanied in life: Kulshreshtha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। आगरा से आए उपदेशक उमेश चंद कुलश्रेष्ठ ने प्रवचन करते हुए कहा कि परमात्मा ने हमें अनमोल शरीर दिया है। जिसका उपयोग हमें ईश्वर की उपासना और सतकर्मों में करना चाहिए।
आर्य समाज मंदिर में वेद प्रचार सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को यज्ञ के मुख्य यज्ञमान नरेंद्र अग्रवाल व ब्रजलता अग्रवाल, सूर्यवीर सिंह, छाया सिंह, सत्यप्रकाश अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, नितिन वर्मा व कनिका वर्मा रहे। यज्ञ के ब्रह्मा आर्य समाज के पुरोहित डॉ. रविदत्त आचार्य रहे। नोएडा से आई भजनोपदेशिका अलका आर्य ने भजन हम नमन करें दिन-रात प्रभु ये बात नहीं भूले आदि सुनाकर सभी मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

आगरा से आए उपदेशक उमेश चंद कुलश्रेष्ठ ने कहा कि ईश्वर नित्य व अजन्मा है। समूचा ब्राह्मांड परमात्मा के सहारे टिका है। परमात्मा हमारे संरक्षक हैं, जो हमारी रक्षा करते हैं। वेद वाणी में परमात्मा ने यज्ञ का संदेश दिया है। यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है। वेदनुसार यज्ञ को धर्म एवं शुभकर्म में शामिल किया गया। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में शुभकर्म करने चाहिए। शुभकर्म हमेशा साथ देते हैं। इस अवसर पर संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान विनोद आर्य, मंत्री गिरधारी लाल गोयल आर्य, कोषाध्यक्ष देवेंद्र देव आर्य, शैलेश मुनि सत्यार्थी, ज्ञानेंद्र आर्य, रामेश्वर दयाल आर्य, दिनेश धीमान, कौशल्या आर्या, मिथलेश आर्या, नीलम आर्या, आजू आर्या, ब्रजलता आर्या, सीमा आर्या, पवन आर्य आदि मौजूद रहे। संचालन सुभाष धीमान व राजपाल आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed