फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   God did justice .. Mukim was punished for his sins

भगवान ने इंसाफ किया, मुकीम को उसके पाप की मिली सजा

Sat, 15 May 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
God did justice .. Mukim was punished for his sins
भगवान ने किया इंसाफ.. मुकीम को मिली उसके पापों की सजा
विज्ञापन

कैराना (शामली)। कुख्यात मुकीम काला गिरोह के आतंक के चलते अपने सगे-संबंधियों को खोने वाले पीड़ितों का कहना है कि यह भगवान और अल्लाह का इंसाफ है, मुकीम को उसके पापों की सजा मिली है। मुकीम गिरोह का खौफ इतना था कि कुछ तो गवाही देने नहीं आए थे, कुछ ने हिम्मत जुटाई तो उन्हें धमकियां मिल रही थी।
कैराना में 24 अगस्त 2014 को मुकीम काला गिरोह ने आयरन स्टोर के मालिक ममेरे भाई राजेंद्र उर्फ राजू और शिवकुमार उर्फ शंकर की दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। इसके बाद शिवकुमार की पत्नी, बच्चे, छोटा भाई कैराना से पलायन कर गए थे। आज भी यह नहीं चाहते कि किसी को पता चले कि कहां रह रहे हैं।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान नाम या शहर का पता उजागर नहीं करने का आग्रह किया। इन्होंने बताया कि उनके परिवार को मुकदमे से कोई लेना देना नहीं है। वह कभी मुकदमे की तारीख पर कोर्ट में नहीं गए और न ही उनको पता कि मुकदमे में क्या चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकीम काला ने उनके भाई की हत्या की थी। अब गैंगवार में मुकीम की हत्या हो गई यह भगवान द्वारा पापी को दी गई सजा है। उनके भाई को इंसाफ भगवान ने दिला दिया। मुकीम गिरोह द्वारा मारे गए तालिब उर्फ कल्लू के भाई फुरकान ने बताया कि उनको कई बार गवाही न देने के लिए धमकी मिली थी। अभी तक केस में गवाही नहीं हुई, लेकिन मुकीम की हत्या होने पर अल्लाह ने पहले ही इंसाफ कर दिया।
दो महीने पहले कैराना न्यायालय में पेश हुआ था मुकीम
कैराना। पहले राजस्थान, फिर हरियाणा की जेल में रहने के बाद करीब छह माह पूर्व यूपी पुलिस ने मुकीम काला के विरुद्ध दर्ज मुकदमों में तेजी लाने के लिए उसे सहारनपुर जेल में शिफ्ट कराया था। 15 मार्च को सहारनपुर जेल से मुकीम काला, दिल्ली की मंडोला जेल से मुंशाद खंद्रावली, हरियाणा की कुरुक्षेत्र जेल से सादर तीतरो व हरियाणा की जगाधरी जेल से डॉ. इसरार को कैराना स्थित जिला न्यायालय में कड़ी सुरक्षा की बीच लाया गया था। पुलिस के मुताबिक जिला न्यायालय में मुकीम काला पर जिले में दर्ज सभी मुकदमों का चार्ज लगाया गया था। इसके बाद गवाही नहीं हुई।

2015 में जहानपुरा से बरामद हुआ था हथियारों का जखीरा
कैराना। नोएडा व मेरठ की एसटीएफ ने अक्टूबर 2015 को नोएडा गेट के पास गाड़ी में जा रहे मुकीम काला व साबिर जंधेड़ी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एसटीएफ के आईजी सुजीत पांडेय के नेतृत्व में एसटीएफ टीम दोनों बदमाशों को लेकर कैराना पहुंची थी। बदमाशों की और मुकीम के गांव जहानपुरा के जंगल से काफी मात्रा में डकैती के सोने के जेवर व भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे। इसके बाद कैराना कोतवाली में दोनों बदमाशों गिरफ्तारी व बरामदगी का खुलासा करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed