{"_id":"61c613f172a40322b32e75ab","slug":"get-your-vehicles-fixed-we-will-take-over-in-the-election-shamli-news-mrt570580839","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने वाहन ठीक करा लें, हम चुनाव में अधिग्रहण करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने वाहन ठीक करा लें, हम चुनाव में अधिग्रहण करेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने वाहन ठीक करा लें, हम चुनाव में अधिग्रहण करेंगे
शामली। विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। अब परिवहन विभाग भी चुनावों को लेकर सक्रिय हो गया है। वाहनों के अधिग्रहण को लेकर सभी वाहन मालिकों को समय रहते अपने वाहन मानकों के अनुरूप दुरुस्त रखे जाने की चेतावनी दी गई है।
चुनावों में वाहन नहीं देना अब महंगा पड़ेगा। पहले वाहन खराब होने का बहाना कर लोग चुनावों अपने वाहन देने से बच जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। चुनावों में सरकारी वाहनों के साथ निजी वाहनों का भी अधिग्रहण किया जाता है। इसे लेकर परिवहन पहले से ही सक्रिय हो गया है। चुनावों के समय कोई समस्या उत्पन्न न हो, इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए परिवहन ने वाहनों की सूची तैयार करानी शुरू कर दी है। कर्मचारी कार्यालय समय में वाहनों से संबंधित पत्रावलियां को तैयार कर रहे हैं।
निजी और स्कूली वाहनों को भेजे नोटिस
परिवहन विभाग द्वारा विधान सभा चुनावों के लिए काफी संख्या में वाहनों का अधिग्रहण किया जाता है। इनमें बस सहित अन्य वाहन शामिल हैं। इन वाहनों को समय से मेंटेनेंस के साथ पंजीयन, परमिट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी प्रपत्र पूरे कराने के लिए वाहन मालिकों को नोटिस भेज कर सचेत किया है। वाहनों की फिटनेस जांच के लिए प्रवर्तन दल अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
स्कूली वाहनों का भी किया जाएगा अधिग्रहण
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए मतदाता सूची, ईवीएम सहित सभी तैयारियां की जा रही है। चुनावों में वाहनों की जरूरत पूरा करने के लिए अभी से परिवहन विभाग लग गया है। इसमें सरकारी व निजी वाहनों के साथ स्कूली वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने जिले में स्थित सभी स्कूलों के संचालकों को वाहन फिट रखने के लिए नोटिस भेजने को डीआईओएस और बीएसए को पत्र लिखा है।
कोट...
चुनावों में वाहनों का अधिग्रहण किया जाता है। वाहन को खराब बताकर वाहन स्वामी बच जाते हैं। इसलिए पहले से ही उन्हें नोटिस देकर वाहनों को मेंटेनेंस के साथ सभी खराबियां दूर कराने के लिए सचेत किया गया है। लापरवाही करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - मुंशीलाल, एआरटीओ।
750 स्कूली वाहन हैं जिले में
350 है बस और मिनी बस की संख्या
275 है ट्रकों की संख्या
450 वाहनों की फिटनेस हो गई खत्म