फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gave triple talaq over phone, filed complaint

Shamli News: फोन पर दिया तीन तलाक, तहरीर दी

Thu, 28 Nov 2024 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Gave triple talaq over phone, filed complaint
नहटौर। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 24 नवम्बर 2023 को उसकी शादी सलमान के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। उसके ससुराल वाले दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही पति व पति के परिवार का रवैया उसके प्रति सही नहीं था। वह उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि 25 सितंबर 2024 को वह अपने कमरे में अकेली थी जबकि उसका पति मुम्बई गया हुआ था। इसी दौरान उसका देवर ने उसके साथ बदतमीजी की। उसने यह बात ससुराल वालों को बताई तो उन्होंने उसे ही झूठा ठहराकर मारपीट करके घर से निकाल दिया। उसने मायके आकर अपने पति को फोन करके सारी बात बताई तो पति ने भी अपने घर वालों का ही पक्ष लिया और फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया। तहरीर में कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने पति सहित छ: लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्जकर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed