फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Gaurav was killed in a dispute over money transactions

Shamli News: रुपयों के लेनदेन के विवाद में हुई गौरव की हत्या

Mon, 23 Jan 2023 07:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 23 Jan 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
Gaurav was killed in a dispute over money transactions
- पुलिस तीन हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे व ईंट बरामद
विज्ञापन

-शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव खेड़ीकरमू में हुई गौरव की हत्या में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे व ईंट बरामद की। पुलिस का कहना है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।
गांव खेड़ीकरमू से कुछ दूरी पर लिलौन वाले मार्ग के निकट प्लाट में रविवार सुबह युवक का खून से लथपथ शव मिला था, जिसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। शव की पहचान गांव खेड़ीकरमू निवासी गौरव उपाध्याय के रूप में हुई थी। मृतक के भाई सौरभ ने कोतवाली में गांव के शंकर उर्फ राहुल पुत्र पप्पूराम, सागर उर्फ अक्षय पुत्र रामशरण और दीपक उर्फ डाबरा पुत्र अनिल के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी अभिषेक ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गौरव की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को गांव सिंभालका अंडरपास के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे, कारतूस और ईंट बरामद हुई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शंकर उर्फ राहुल ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसका गौरव से रुपये के लेनदेन को लेकर के विवाद था। जब उसने गौरव से अपने रुपये मांगे तो, उसने रुपये देने से मना कर दिया और जान मारने की धमकी दी। इस विवाद के चलते राहुल ने अपने दो दोस्त दीपक उर्फ डाबरा और अक्षय उर्फ सागर के साथ मिलकर गौरव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात को राहुल ने अपने दोनों दास्तों से गौरव को उसके घर से बुलवाया और खुद रास्ते में मिला। इसके बाद तीनों गौरव को बातों में लगाकर रात में ही गांव से बाहर ले गए। रात में करीब साढ़े दस बजे के पहले दीपक ने पास पड़ी ईंट से गौरव के सिर और चेहरे पर वार किए। इसके बाद राहुल और अक्षय ने अपने-अपने तमंचे से गौरव के सिर में गोली मारी, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। एसपी ने बताया गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।

एक गोली हुई पार, दूसरी सिर में धंसी
सीओ सिटी बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि गौरव के सिर में दो गोली मारी गई थी, जिसमें एक गोली सिर के पार हो गई थी जबकि दूसरी गोली सिर में ही धंस गई थी। उन्होंने बताया कि एक दो दिन पहले राहुल से गौरव ने मोबाइल व चांदी की चेन पहनने के लिए ली थी, लेकिन गौरव ने उन्हें बेच दिया था। जब राहुल को यह पता चला तो उसने अपने सामान के रुपये मांगे तो गौरव ने देने से मना करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे दी। राहुल को यह लगा कि कहीं वह उसकी हत्या न कर दे, उससे पहले ही उसने अपने दोनों दोस्तों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से गौरव की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed