फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   garmi ka record tuta, paara pahucha 41 ke paar

गर्मी का टूटेगा रिकार्ड, पारा पहुंचेगा 41 डिग्री के पार 

Wed, 24 Apr 2019 11:27 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 24 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
garmi ka record tuta, paara pahucha 41 ke paar
file - फोटो : amarujala
आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने के कारण लोगों का हाल बेहाल रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। बुधवार को भी दिन का तापमान 39 डिग्री रहा। गर्मी बढ़ने और तेज धूप होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में गर्मी से बचने के लिए जहां कूलर और पंखों का सहारा लिया जा रहा है। वहीं, सड़क पर चलने वाले तेज धूप से बचने के लिए मुंह और सिर पर कपड़ा लपेटकर चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी पड़ने के कारण पिछले कई दिनों से दिन और रात का तापमान बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल गर्मी अधिक पड़ेगी। बुधवार को भी दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी से बचाव के लिए महिलाएं, बालिकाएं छाता लेकर और सिर और मुंह पर कपड़ा ढककर निकली है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 40 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार से लेकर आगामी बुधवार को 41 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने की संभावना है। पूरे छह दिन तक 41 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहने गर्मी से लोग हाल बेहाल रहेंगे। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक यूपी शाही के  मुुताबिक इस बार लंबे समय तक ठंडा मौसम रहने से मौसम अचानक गरम हुआ है। गरम मौसम होने से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। अक्सर कई बार अप्रैल के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा है। मई के महीने में लू चलने से गर्मी और कहर ढहाएगी। 21 जून के बाद मानसून आने की संभावना है। इस साल सामान्य मानसून माना जा रहा है। उधर, मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक  कुमार अहलुवालिया ने बताया कि गर्मी बढ़ने से फसल कीट मर जाएंगे। उन्होंने गर्मी को देखते हुए बचाव के लिए बच्चों और बूढ़ों को सुझाव दिया है कि सोच समझकर ही घरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed