{"_id":"6aa3039b764b9322fd07a1ff","slug":"gangster-rakesh-pampus-appearance-through-video-conference-shamli-news-c-26-1-sal1002-173761-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गैंगस्टर राकेश पंपू की वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गैंगस्टर राकेश पंपू की वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेशी
Fri, 11 Sep 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू। पुलिस
कैराना (शामली)। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने करनाल जेल में बंद गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू को भी आरोपी बनाया है। बृहस्पतिवार को पंपू की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी कराई गई। अब पुलिस हत्याकांड के संबंध में पंपू से पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।
हत्याकांड की जांच के दौरान शूटरों को हत्या के लिए तैयार करने में करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू की भूमिका भी सामने आई थी जिसमें पुलिस ने पंपू को भी आरोपी बनाया है। अदालत में पेश कराने के लिए पुलिस ने पंपू के बी वारंट जारी करने का प्रार्थना पत्र न्यायालय में दिया था। अदालत ने पंपू को पेश करने के लिए तारीख निर्धारित की थी।
सुरक्षा कारणों के चलते करनाल जेल प्रशासन ने पंपू को शामली न्यायालय में से पेश करने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेशी कराने की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम अदालत से आदेश प्राप्त करने के बाद करनाल जेल जाकर राकेश उर्फ पंपू के बयान दर्ज करेगी। इसके बाद अदालत में पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए आवेदन किया जाएगा। रिमांड स्वीकृत होने पर आरोपी को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ करेगी।