{"_id":"585430f74f1c1b310e649f7d","slug":"games-cmkin-talent","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों में चमकीं प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में चमकीं प्रतिभाएं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। किसान इंटर कालेज के वार्षिक खेल उत्सव में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर जूनियर वर्ग में शेखर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शुक्रवार को किसान इंटर कालेज में वार्षिक खेल उत्सव का उद्घाटन प्रधानाचार्य देवमोहन शर्मा ने किया। 100 मीटर जूनियर वर्ग में शेखर प्रथम, करनपाल द्वितीय, नायक तृतीय रहे। 100 मीटर सीनियर वर्ग में आदेश प्रथम, सूरज द्वितीय, अनिकेत तृतीय रहे। 200 मीटर सीनियर वर्ग नितिन प्रथम, हिमांशु द्वितीय, आदेश तृतीय रहे।
आठ सौ मीटर दौड़ में दुष्यंत प्रथम, राकी द्वितीय, ऊंची कूद में विकास प्रथम, विपुल द्वितीय, उपवन तृतीय, लंबी कूद में ओमकार प्रथम, ब्रिजेश द्वितीय, विशाल तृतीय, लंबी कूद जूनियर में शेखर प्रथम, विरेंद्र द्वितीय, निशंक तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य देवमोहन शर्मा ने बताया समापन समारोह में बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर अजय सैनी, डा. अरूण मौर्य, बिट्टू कुमार, बिजेन्द्र सैनी, डा.प्रतिभा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अतुल और अनुज फाइनल में पहुंचे
शामली। वेदातंम पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य परमिंदर सिंह ने किया। शुक्रवार को शामली कुड़ाना रोड स्थित वेदांतम पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें पहले दिन प्ले से लेेकर कक्षा 9 तक के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
पहले दिन दौड़, बैलून दौड़, बनाना दौड़, बुक बैलेंस दौड़, लेमन दौड़ आदि प्रतियोगिताएं हुई। बनाना दौड़ में प्ले कक्षा के हिमांशु, जलेबी दौड़ में नर्सरी के केशव, फ्रॉग दौड़ में केजी के अर्चित फाइनल में पहुंचे। 25 मीटर दौड़ में सारांश ने बाजी मारी। कक्षा एक से तीन तक लेमन दौड़ में जाह्नवी, फ्रॉग दौड़ में संस्कृति, 25 मीटर दौड़ में संस्कृति भी फाइनल राउंड में पहुंचे। कक्षा चार से छह तक में लेमन दौड़ में दीप, बुक बैलेंस दौड़ में आर्यन, 100 मीटर दौड़ में अतुल और 200 मीटर दौड़ में अनुज फाइनल में पहुंचे।
कक्षा सात से नौ तक में लेमन दौड़ में अंश, बुक दौड़ में जयंत, 100 मीटर और 200 मीटर में कमल फाइनल में पहुंचे। शनिवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले हाेंगे। अंजलि पांचाल, डोली, राधा, मोनिका विश्वकर्मा, सुमित, आनंद, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
सौ मीटर दौड़ में बच्चों ने दिखाया दम
थानाभवन। दिव्या पब्लिक स्कूल के चतुर्थ दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और राष्ट्रगान के साथ हुआ। बच्चों ने प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ सहभागिता की।
शुक्रवार को चौथे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक महीपाल राणा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उप प्रधानाचार्य लाजपतराय गिरधर ने सर्वांगीण विकास में खेलकूद की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के पहले दिन सौ मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर व तीन हजार मीटर की दौड़ के साथ साथ भाला फेंक, गोला फेंक, चक्का फेंक, सेक दौड़, रस्सा खींच प्रतियोगिताओं का प्रथम चरण पूरा किया गया। मोनिका रानी, आदेश, सुभाष, मोहित वत्स, सादिक हुसैन, ब्रह्मा नंद, इला कौशिक, नितिन, संदीप आदि रहे।
प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर कॉलेेज में चेतना समकालीन साहित्यिक संस्था ने जनपदीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसका रिजल्ट 15 दिसंबर को घोषित किया गया। जिसमें कॉलेज के आकाश कुमार, विकास तोमर ने प्रथम स्थान व राजन कुमार और भानू प्रताप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
संचालन सोमदत्त आर्य ने किया। इस दौरान मोहर सिंह, नीटू कश्यप, अंकुर मलिक, पवन कुमार, अशोक कुमार, प्रीतम सिंह प्रीतम, राकेश शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, नरेश तोमर आदि मौजूद रहे। वहीं, सत्यनारायण इंटर कॉलेज के छात्र अनुज कुमार, अभिषेक अग्रवाल ने निबंध प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल व प्रबंधक अनुज तायल और कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा छात्रों को प्रतिभाग करना चाहिए।
इस दौरान सतीश आत्रेय, रामनाथ, धीर सिंह, अनिल, शिवकुमार, फूल कुमार, अंजलि, लक्ष्मी गर्ग, वेदप्रकाश, पंकज पाल, प्रवेंद्र तोमर, विकास गुप्ता, अमित, मोहित मित्तल आदि मौजूद रहे।