फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fury over waterlogging in RLD meeting

गंगेरू में जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

Fri, 26 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fury over waterlogging in RLD meeting
कांधला। गांव गंगेरू में े राजसिंह कश्यप के आवास पर बैठक हुई। जिसमें रालोद नेता डॉ. विक्रांत जावला ने कहा कि जलभराव की समस्या ग्रामवासियों के लिए खतरनाक है। क्षेत्र के विधायक और सांसद को बताए जाने के बाद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस मौके पर रालोद कांधला के नगर अध्यक्ष इरफान तुर्की, पूर्व नगर अध्यक्ष अजमल बेग, जिला महासचिव राहुल चौधरी, कांधला नगर के युवा जिला अध्यक्ष मुनव्वर जंग, राज सिंह कश्यप, प्रीतम सिंह कश्यप, सिकंदर, मुनेंद्र कश्यप, राजेंद्र कश्यप, विक्रम कश्यप, लोकेंद्र कश्यप, राजकुमार कश्यप, महिपाल कश्यप, सतपाल कश्यप ,रवि ,अंकित, नितिन कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में दस हजार वोट काटने की संस्तुति
गढ़ीपुख्ता। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में करीब दस हजार वोट काटने की संस्तुति बीएलओ, सुपरवाइजर ने की है। जिसके लिए संबंधित वोटरों को डाक द्वारा नोटिस भेजे गए है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग द्वारा एक नवंबर से 30 नवंबर तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नये वोट बनाने के साथ ही मृतक, शिफ्ट व फर्जी वोटरों को चिन्हित कर रहे हैं और 18 वर्ष पूर्ण कर चुके व्यक्ति के वोट बनाए जा रहे हैं। थानाभवन विधानसभा सीट पर करीब 10 हजार वोट जिनमें मृतक, डबल, दूसरी जगह शादी करने वाले व बाहर जाकर बसे लोगों शामिल है को चिन्हित कर वोट काटने की संस्तुति की गई है, जिसके लिए चुनाव आयोग के नियमानुसार नोटिस भेजे जा रहे है। तहसील कार्यालय पर भी नोटिस चस्पा किए गए। इसके अलावा करीब चार हजार नए वोटर बनाए गए हैं। इस संबंध में एसडीएम विशु राजा ने बताया कि लगभग 10 हजार वोट, जिसमें मृतक, लड़की की शादी होना और डुप्लीकेट वोट कटने के लिए संस्तुति बीएलओ और सुपरवाइजर ने की है। नए वोट बनने के लिए चार हजार है। नियमानुसार नोटिस चस्पा एवं डाक द्वारा भेजे गए हैं। उन्होंने 27 नवंबर को विशेष अभियान के तहत मतदाताओं से वोट बनवाने की अपील की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed