{"_id":"5fbaacbb8ebc3e9c012812fd","slug":"fstp-plant-to-be-built-at-a-cost-of-five-crore-shamli-news-mrt5122030198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ की लागत से बनेगा एफएसटीपी प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ की लागत से बनेगा एफएसटीपी प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच करोड़ की लागत से बनेगा एफएसटीपी प्लांट
शामली। गांव लिलौन में करीब 5.21 करोड़ की लागत से फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) बनाया जाएगा। प्रशासन ने पालिका को सिंचाई विभाग की करीब एक हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई है।
शौचालयों के सेप्टिक टैंक से निकलने वाले मल-मूत्र को लोग खेतों में या नदी नालों में डाल देते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके समाधान के लिए अमृत योजना के तहत शहर में एफएसटीपी लगाने के लिए शासन से स्वीकृति मिली थी। कई माह से प्लांट के लिए जमीन की तलाश की जा रही थी। अमृत योजना के अरबन प्लान जोगेंद्र सिंह ने बताया कि एफएसटीपी के लिए प्रशासन ने गांव लिलौन में सिंचाई विभाग की एक हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराई है। 32 केएलडी क्षमता वाले इस प्लांट को लगाने के लिए 5.21 करोड़ की लागत आएगी। कार्यदायी संस्था जल निगम इसका निर्माण कराएगी। इस प्लांट के चालू होने पर शौचालय के सेप्टिक टैंक से निकलने वाले मल-मूत्र से खाद तैयार की जाएगी, जो खेतों में काम आएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है।