फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   From the point of view of security, two cross junctions are being built in Balwa

शामली बाईपास: सुरक्षा की दृष्टि से बलवा में बन रहे है दो क्रॉस जंक्शन

Fri, 10 Jun 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
From the point of view of security, two cross junctions are being built in Balwa
शामली। यातायात को नियंत्रित करने और सुरक्षा के दृष्टिगत बलवा गांव के गेट के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के मिलने वाले पानीपत-खटीमा हाईवे और शामली बाईपास पर दो क्रॉस जंक्शन का निर्माण किया रहा है। बलवा के सामने पूर्वी यमुना नहर पर शामली बाईपास के निर्माणाधीन पानीपत-खटीमा हाईवे का पुल अगले डेढ़ माह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

बलवा गेट के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के शामली बाईपास पर रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर निर्माणाधीन है। दिल्ली-सहारनपुर का हाईवे का शामली बाईपास गांव बलवा, सिंभालका, सेहटा, तहसील के बराबर से होता हुआ सहारनपुर रोड पर साईंधाम मंदिर से आगे मिल रहा है। 10 किमी लंबाई वाला शामली बाईपास पानीपत-खटीमा हाईवे के बाईपास से बलवा गांव के पास मिल रहा है। दोनों बाइपास के मिलने के स्थान पर पानीपत-खटीमा हाईवे की निर्माण एजेंसी ने क्रॉस जंक्शन के लिए भूमि आरक्षित कर दी है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से पानीपत-खटीमा हाईवे के शामली बाईपास तक रोडी, बजरी डाल कर भूमि समतल कर दी गई है। बलवा गेट के पास रेलवे क्रॉसिंग के फ्लाईओवर की एप्रोच रोड के पास तक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के बाईपास को तारकोल डालकर काला कर दिया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की निर्माण एजेंसी के प्रबंधक जितेंद्र बालियान ने बताया कि बलवा में रेलवे लाइन के फ्लाईओवर पर गर्डर रखने के लिए उत्तर रेलवे से अनुमति मांगी गई है। रेलवे की अनुमति नहीं मिलने से फ्लाईओवर निर्माण में विलंब हो रहा है। मौके पर रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के लिए लोहे और सीमेंट के गर्डर पड़े हैं। फ्लाईओवर की जद में बिजली के तार और खंभे आने से निर्माण कार्य में देरी हो रही है। बलवा गेट के सामने बाईपास पर यातायात को नियंत्रित करने और सुरक्षा की दृष्टि से क्रॉस जंक्शन व प्रवेश मार्ग का निर्माण चल रहा है। यहां काली परत डालना बाकी है। पानीपत-खटीमा हाईवे की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर जीतूराम ने बताया कि अगले डेढ़ माह में बलवा मोड़ से पूर्वी यमुना नहर पर प्रस्तावित चार लेन का पुल एप्रोच रोड और सर्विस लेन का निर्माण पूरा हो जाएगा।

बलवा रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन रेलवे का फ्लाईओवर।

बलवा रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन रेलवे का फ्लाईओवर।- फोटो : SHAMLI

बलवा गेट के सामने निर्माणाधीन क्रॉस जंक्शन।

बलवा गेट के सामने निर्माणाधीन क्रॉस जंक्शन।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed