{"_id":"610c2ade8ebc3eb51a182eb3","slug":"free-food-packets-distributed-to-44-thousand-on-the-first-day-shamli-news-mrt550627887","type":"story","status":"publish","title_hn":"-प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न महपहले दिन 44 हजार को बांटा मुफ्त खाद्यान्न पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न महपहले दिन 44 हजार को बांटा मुफ्त खाद्यान्न पैकेट
विज्ञापन
पहले दिन 44 हजार को बांटा मुफ्त खाद्यान्न पैकेट
शामली। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न महोत्सव में जिले की 440 राशन की दुकानों में जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूूदगी में 2,22845 कुल लाभार्थियों में से पहले दिन 44 हजार उपभोक्ताओं को खाद्यान्न पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के भाषण का लाइव प्रसारण को देेखा और सुना गया। मंडलायुक्त डॉक्टर लोकेश. एम ने हसनपुर लुहारी सहित कई गांवों में पहुंचकर योजना में खाद्यान्न वितरण समारोह का निरीक्षण किया।
ऊन ब्लाक में दथेड़ा गांव में कैराना के भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, जलालाबाद में प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, शामली में विधायक तेजेंद्र निर्वाल, कांधला में पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, गंगेरू में जिला पंचायत अध्यक्षा मधु गुर्जर ने लाभार्थियों को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न के पैकेट वितरित किए।
सांसद प्रदीप चौधरी ने गिनवाई सरकार की उपलब्धि
बृहस्पतिवार को ऊन ब्लाक के आदर्श गांव दथेड़ा में कैराना के सांसद प्रदीप चौधरी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न महोत्सव के तहत पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न के पैकेट वितरित किए। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि दथेड़ा गांव सांसद आदर्श गांव स्थापित हो सके, इसलिए पानी की टंकी का निर्माण जल्दी ही होगा। योजना में निशुल्क खाद्यान्न से पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एसडीएम ऊन सहित आदि अधिकारी एवं लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा सरकार को सभी की चिंता
जलालाबाद कस्बे में मोहल्ला आर्यनगर में स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न के पैकेट वितरित किए। इस मौके पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों की चिंता करते हुए देश में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जलालाबाद क्षेत्र के जितने पात्र लोगों को कैंप लगाकर राशन कार्ड बनाए जाएंगे, सभी को राशन उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर डीएम जसजीत कौर, एसडीएम संदीप सिंह, एएसपी ओमप्रकाश सिंह क्षेत्राधिकारी, बीडीओ पंकज कुमार जलालाबाद के ईओ और सदस्य व पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गरीबों के हित में काम कर रही है सरकार
सामली। शहर के माजरा रोड स्थित शिव शक्ति वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न महोत्सव के तहत खाद्यान्न के पैकेट वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार की सारी योजनाएं उस गरीब व्यक्ति के लिए है, जो सबसे गरीब है। चाहे वह किसी भी वर्ग का हो। आज गरीब को अपना हक मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल की अध्यक्ष मीनू संगल, पुनीत द्विवेदी, अनुराग शर्मा, शशि अरोरा, घनश्याम पारचा आदि मौजूद रहे।
कांधला कस्बे के जैन स्थानक, एलम, गंगेरु कस्बों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना के खाद्यान्न के पैकेट वितरित किए गए। कांधला कस्बे के जैन स्थानक में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने गरीब बेसहारा लोगों को खाद्यान्न के पैकेट वितरित किए। उन्होंने भाजपा सरकार में किए गए विकास कार्यों को अवगत कराया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष डॉ रश्मि कांत, विनोद मलिक, तरुण अग्रवाल, संजय मित्तल सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एलम कस्बे में ज्योति की राशन की दुकान पर भाजपा नेता सुबोध भारतीय ने खाद्यान्न का वितरण किया। इस दौरान विपिन पंवार, डॉक्टर कृष्णपाल शर्मा सभासद, जसवीर सिंह, ज्योति कुमारी, महात्मा शिवनाथ, विजय कश्यप मौजूद रहे। गंगेरू कस्बे में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु गुर्जर ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना के तहत गरीबों को अन्न वितरित किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान रीना चौधरी, पूर्व प्रधान संजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।

शामली कोटे की दुकान पर राशन लेती महिलाऐ- फोटो : SHAMLI

कैराना बनखंडी महोदव मन्दिर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत खाद्यान वितरण करती भाजपा न- फोटो : SHAMLI