फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Free dialysis facility will be expensive without blood bank

ब्लड बैंक के बिना महंगी पड़ेगी जिला अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस सुविधा

Fri, 19 Nov 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Free dialysis facility will be expensive without blood bank
शामली। जिला अस्पताल में चार दिन पहले नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा शुरू की गई है, लेकिन ब्लड बैंक न होने के कारण मरीजों को प्राइवेट बैंक से ब्लड खरीदना होगा। ऐसी स्थिति में नि:शुल्क डायलिसिस होते हुए भी मरीज को महंगी पड़ेगी। अभी तक आठ मरीजों की डायलिसिस की गई है, जिनमें एक मरीज में हीमोग्लोबिन कम होने के कारण ब्लड की जरूरत पड़ चुकी है।
विज्ञापन

शामली को जिला बने हुए दस साल हो गए, लेकिन अभी तक ब्लड बैंक की सुविधा नहीं मिल पाई है। जिला अस्पताल में पीपीपी मॉडल के तहत एसकेज संजीवनी कंपनी द्वारा डायलिसिस यूनिट स्थापित की गई है। मरीजों की डायलिसिस नि:शुल्क है। मरीज से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। शासन स्तर से ही कंपनी को भुगतान किया जाएगा। इस यूनिट में फिलहाल दो मशीनें लगाई गई हैं। यूनिट में दस मशीनें लगाई जाना प्रस्तावित है। चार दिन पहले सोमवार को डायलिसिस यूनिट शुरू कर दी गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि जिन मरीजों का हीमोग्लोबिन सामान्य से कम होता है, उनकी डायलिसिस के लिए ब्लड की जरूरत होती है। लेकिन जिले में ब्लड बैंक न होने से मरीज को प्राइवेट बैंक से ही ब्लड की व्यवस्था करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि चार दिन में अब तक आठ मरीजों की डायलिसिस की जा चुकी है। इनमें से एक मरीज का हीमोग्लोबिन कम होने के कारण रक्त की जरूरत पड़ी है। ऐसी स्थिति में डायलिसिस की सुविधा नि:शुल्क होते हुए भी मरीज को महंगी पड़ेगी।
विज्ञापन

सीएचसी पर केवल गर्भवती महिलाओं के लिए ब्लड की सुविधा
सीएचसी शामली पर रक्त संग्रह केंद्र है। इस केंद्र से सरकारी अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को ब्लड उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। रक्त संग्रह केंद्र पर तैनात एलटी अभिषेक ने बताया कि 16 नवंबर को डायलिसिस वार्ड में भर्ती एक मरीज को जिला अस्पताल के सीएमएस की एडवाइज पर ब्लड उपलब्ध कराया गया है। हालांकि उनके यहां सरकारी अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए ही नि:शुल्क ब्लड देने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन में भेजा गया ब्लड बैंक का प्रस्ताव
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार का कहना है कि ब्लड बैंक के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके बाद भी कई बार पत्राचार किया जा चुका है। अब फिर से डीएम के माध्यम से शासन को ब्लड बैंक के लिए पत्र भेजे जाने की तैयारी की जा रही है ताकि जल्द से जल्द ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed