फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fourlane highway will be built 25 meters wide

25 मीटर चौड़ा बनेगा फोरलेन हाईवे

Sun, 20 Oct 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fourlane highway will be built 25 meters wide
शामली सहारनपुर मार्ग पर जेसीबी मशीन से सडक का करते चोडीकरण - फोटो : SHAMLI
25 मीटर चौड़ा बनेगा फोरलेन हाईवे
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-शामली- सहारनपुर फोरलेन हाईवे के चौड़ीकरण के दूसरे चरण का काम शुरू हो गया है। निर्माण एजेंसी के डायरेक्टर ने बताया कि फोरलेन हाईवे 25 मीटर चौड़ा बनेगा और इसका निर्माण पूरा होने में दो साल लगेंगे। साईंधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर की सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण के लिए भूमि को जेेेसीबी से समतल किया जा रहा है।
दिल्ली - शामली सहारनपुर मार्ग का चौड़ीकरण के पहले चरण का कार्य बागपत जिले में बीते एक साल से कार्य चल रहा है। दूसरे चरण में शामली बाईपास व शामली से सहारनपुर जिले की सीमा तक कार्य होगा। दूसरे चरण में फोरलेन निर्माण के लिए 531 करोड़ की धनराशि कार्य के लिए बजट का प्राविधान है। दिल्ली - शामली सहारनपुर मार्ग के दूसरे चरण में शामली बाईपास के लिए किसानों के कराए गए बैनामे की भूमि में मिट्टी डालकर जेसीबी चलाकर समतल किए जाने का कार्य पिछले एक माह से चल रहा है। मेरठ की निर्माण एजेंसी कृष्णा के डायरेक्टर जितेंद्र बालियान ने बताया कि शनिवार को शामली-सहारनपुर मार्ग पर शामली के साईंधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर की सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण करने के उद्देश्य से भूमि में जेेेसीबी चलाकर समतल किया गया। दिल्ली- शामली- सहारनपुर फोरलेन 25 मीटर चौड़ा का होगा। दो साल निर्माण कार्य पूरा करने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी के डायरेक्टर जितेंद्र बालियान ने बताया कि हाईवे में शामली से लेकर सहारनपुर के बीच तीन फ्लाईओवर का निर्माण होगा। बलवा रेलवे फाटक पर बाईपास, जलालाबाद और रामपुर मनिहारान में रेलवे फाटकों पर फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। एक फ्लाईओवर 47 मीटर चौड़ा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed