फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four trains postponed due to rain, passengers upset

Shamli News: बारिश से चार ट्रेनें रही स्थगित, यात्री परेशान

Thu, 13 Jul 2023 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 13 Jul 2023 01:55 AM IST
सार

हरिद्वार कांवड़ यात्रा के दौरान बरसात ट्रेनों के संचालन के लिए मुसीबत बन गई है। शामली से होकर जाने वाली चार ट्रेनें स्थगित रहीं

विज्ञापन
Four trains postponed due to rain, passengers upset
शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढते पुलिस कर्मी

विस्तार

हरिद्वार कांवड़ यात्रा के दौरान बरसात ट्रेनों के संचालन के लिए मुसीबत बन गई है। शामली से होकर जाने वाली चार ट्रेनें स्थगित रहीं। हरिद्वार रेलवे स्टेशन यार्ड ट्रेनों से हाउस फुल हो जाने के बाद मुरादाबाद रेलवे खंड ने दिल्ली-शामली, हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन को हरिद्वार रेलवे स्टेशन यार्ड पर लेने से इंकार कर दिया। जिसके कारण ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंची तथा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली मंडल के रेलवे अधिकारियों के अनुरोध पर दिल्ली-शामली, हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन को ज्वालापुर रेलवे स्टेशन तक चलाया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को भारी वर्षा के दौरान हरिद्वार-देहरादून के बीच पुल बह जाने के बाद मुरादाबाद रेलवे खंड ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन यार्ड पर ट्रेनों के आने पर रोक लगा दी थी। इस बात की सूचना दिल्ली मंडल के रेलवे के अफसरों को दे दी गई। दिल्ली रेलवे कंट्रोल रूम से दिल्ली-शामली होकर हरिद्वार जाने वाली कांवड़ स्पेशल ट्रेन को शामली रेलवे स्टेशन तक संचालन की घोषणा कर दी गई। जिससे शामली रेलवे स्टेशन पर शिवभक्त कांवड़ियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारियों की सूचना पर एसपी अभिषेक कुमार, सीओ सिटी बिजेंद्र भड़ाना समेत शामली आसपास के थानों की पुलिस फोर्स शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। मौके को देखकर एसपी अिभषेक कुमार ने दिल्ली मंडल डीआरएम डिंपी गर्ग से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम से बात कर दिल्ली-हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन को ज्वालापुर संचालन करने की अनुमति दी गई। बाद में 12 बजे के बाद दिल्ली-हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन को रवाना किया गया।


उत्तर रेलवे यातायात निरीक्षक सुनील कुमार धीमान ने बताया कि बुधवार को हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन समेत चार ट्रेन स्थगित रहीं। जिनमें दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली 01619, हरिद्वार- शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर 1406, दिल्ली-शामली होकर सहारनपुर जाने वाली 04401, 04402 पैसेंजर ट्रेनें शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed