{"_id":"62e14791327cf51da8161c46","slug":"four-people-including-a-baby-child-have-died-in-road-accident-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Big Accident: दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, मासूम समेत चार लोगों की मौत, मचा कोहाराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big Accident: दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, मासूम समेत चार लोगों की मौत, मचा कोहाराम
Wed, 27 Jul 2022 07:41 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 27 Jul 2022 07:41 PM IST
सार
यूपी के शामली जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में मासूम समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
शामली में बड़ा हादसा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग पर भनेड़ा उद्दा व खेड़ागदाई गांव के बीच दो बाइकों की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच वर्षीय मासूस समेत चार लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी मुर्सलीम अपने भांजे इलाही (5) के साथ सहारनपुर की ओर जा रहे थे। दूसरी ओर से सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के गांव ढायकी निवासी तिरसपाल व नीटू शामली की ओर आ रहे थे। वहीं भनेड़ा उद्दा व खेड़ागदाई गांव के बीच दोनों बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मौत की दर्दनाक तस्वीरें: खौफनाक हादसा देख कांप गई लोगों की रूह, सीसीटीवी फुटेज देख अफसर भी हैरान
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलने पर पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा, एसपी अभिषेक व थाना पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई। वह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।