फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four people have died in road accident in Shamli district

शामली में बड़ा हादसा: टैंकर पलटने से चार लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल, परिवारों में मचा कोहराम

Wed, 03 Apr 2024 06:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Apr 2024 06:29 PM IST
सार

Accident in Shamli : शामली में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Four people have died in road accident in Shamli district
शामली में दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया गया कि टैंकर पलटने से हुए हादसे में चारों लोगों की मौत हो हुई है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पलटने के बाद दूर तक घिसटता चला गया टैंकर

कांधला क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलम बाईपास के पास बाइक सवार युवक को कुचल कर भाग रहा टैंकर कस्बा कांधला में बुढ़ाना तिराहे के निकट असंतुलित होकर पलट गया। टैंकर के नीचे दबने से चिकित्सक समेत तीन की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर कई जेसीबी व हाइड्रा से टैंकर के नीचे दबे तीनों शव को निकाला, लेकिन टैंकर पूरी तरह सीधा नहीं हो सका। टैंकर में लिक्विड सीमेंट भरा हुआ था।

विज्ञापन

बुधवार दोपहर को दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर एलम के निकट लिक्विड सीमेंट से भरा टैंकर खड़ा था। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे टैंकर जैसे ही शामली की तरफ चला तो कुछ दूरी पर एलम बाईपास के निकट बाइक सवार मोनू (30) निवासी एलम को कुचल दिया। मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक टैंकर को वहां से लेकर भाग निकला। करीब चार बजे वह कांधला बस स्टैंड के निकट बुढ़ाना मार्ग तिराहे पर पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया और घिसटता हुए पांच दुकानों को तोड़ते हुए डाक बंगले की दीवार को तोड़कर घुस गया। टैंकर पलटने से उसके नीचे कई लोग दब गए, जबकि कई चपेट में आकर घायल हो गए।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसपी अभिषेक, एएसपी संतोष कुमार सिंह, शामली व कैराना के एसडीएम व सीओ के अलावा कांधला, शामली, झिंझाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आठ जेसीबी व चार हाइड्रा की मदद से टैंकर को सीधा करने का प्रयास किया, लेकिन वह सीधा नहीं हो सका। कड़ी मशक्कत के बाद टैंकर को थोड़ा ऊपर उठाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें: Amit Shah Rally: मुजफ्फरनगर में गरजे अमित शाह, कहा-'सपा का सूपड़ा साफ करना है, UP से पलायन कर रहे गुंडे'

वहीं, टैंकर के नीचे दबकर मरने वालों में कांधला के मोहल्ला शेखजादगान निवासी निजी चिकित्सक ओमवीर मलिक (55), विशाल निवासी मोहल्ला खैल विशाल और एक अज्ञात युवक है, जबकि घायलों के नाम फूल सिंह, दयाराम, उज्जवल, बलवीर व याकूब है, जिन्हें अस्पताल में ले जाया गया है। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा है और हाईवे पर वाहनों का आवागमन रोका गया है। 

यह भी पढ़ें: सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड: अखिलेश यादव ने मेरठ के बाद बागपत में बदला प्रत्याशी, अमरपाल शर्मा को दिया टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed