फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Four passenger trains will run from April 5

पांच अप्रैल से चलेंगी चार पैसेंजर ट्रेनें

Wed, 31 Mar 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Four passenger trains will run from April 5
शामली। कोरोनाकाल में एक साल आठ दिन से दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बंद चल रहीं चार पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को आखिर उत्तर रेलवे ने हरी झंडी दे दी है। सभी ट्रेनें आगामी पांच अप्रैल से दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलेंगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद 22 मार्च 2020 से जनता कर्फ्यू के बाद दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर सभी ट्रेनों को बंद कर दिया गया था। कोरोना लॉकडाउन और उसके खत्म होने के बाद उत्तर रेलवे ने उदयपुर-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन संचालित की गई थी। दूसरी पैसेंजर 22 फरवरी से दिल्ली से सुबह 7.30 बजे के लगभग शामली होकर सहारनपुर के लिए एक पैसेंजर ट्रेन का संचालन किया गया था।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे खंड के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि सुबह सहारनपुर से चलकर शामली 8.45 बजे और 9 बजे पहुंचने वाली दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, शामली से सुबह छह बजकर पांच मिनट पर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, और दिल्ली से शाम को छह बजे चलकर शामली रात्रि नौ बजे पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दी है। इन ट्रेनों का संचालन आगामी पांच अप्रैल से होगा। दिल्ली- शामली, सहारनपुर खंड पर सभी ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed