{"_id":"62c1dd82d7566c55e22bf5bc","slug":"four-cases-got-settled-in-special-lok-adalat-shamli-news-mrt5955249161","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष लोक अदालत में चार वादों का कराया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष लोक अदालत में चार वादों का कराया निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष लोक अदालत में चार वादों का कराया निस्तारण
कैराना। उच्च न्यायालय इलाहाबाद व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान चार वादों का निस्तारण कराया गया।
रविवार को कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए जनपद न्यायाधीश गिरीश कुमार वैश्य द्वारा आरबीट्रेशन मामलों से संबधित निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायालय परिसर में मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय वर्मा ने बताया कि विशेष लोक अदालत में जिला एवं सत्र न्यायालय द्वारा दो मामलों व अपर जिला सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय (रेप एंड पोक्सो) द्वारा दो मामले निस्तारित कराए गए। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार अपर जिला सत्र न्यायाधीश कैराना, रेशमा चौधरी अपर जिला सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायालय (रेप एंड पोक्सो), सुबोध सिंह अपर जिला सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट), विजय वर्मा प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली/सिविल जज सीनियर डिविजन कैराना व उपजिलाधिकारी मौजूद रहे।