{"_id":"609eb97e8ebc3e8d5708f204","slug":"foundation-day-of-trade-board-celebrated-shamli-news-mrt5383494138","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल का स्थापना दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल का स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार मंडल का स्थापना दिवस मनाया
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का 23वां स्थापना दिवस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में वर्चुअल बैठक कर मनाया गया। घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि कोरोना से मृत व्यापारियों को दुर्घटना में मृत मान कर 10 लाख का जीवन दुर्घटना बीमा का लाभ तुरंत दिए जाए। उन्होंने व्यापारियों को कोरोना राहत आर्थिक पैकेज दिए जाने की मांग की है।
शहर की सीबी गुप्ता कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में संगठन के 23वां स्थापना दिवस पर हुई वर्चुअल बैठक में प्रदेश के अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने व्यापारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि व्यापारी एकजुट रहेगा, तो अपनी सभी समस्याओं का समाधान करा पाएगा। उन्होंने कोरोना महामारी से व्यापारियों की भारी संख्या में अकाल मृत्यु को चिंता मानकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके परिवार के लिए सरकार से मांग करते हुए कहा कि कोरोना से मृत व्यापारियों को दुर्घटना में मृत मानकर 10 लाख का जीवन दुर्घटना बीमा का लाभ तुरंत दिया जाए। उन्होंने बताया कि इस आशय का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेज चुके हैं। अब 17 मई को प्रदेश के सभी व्यापारी अपने-अपने जिलों में अपने सांसदों विधायकों तथा मंत्रियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दस लाख रुपये के जीवन दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाने, व्यापारियों को आर्थिक राहत पैकेज देने, जिसमें बिजली के बिल, बैंकों का ब्याज, बैंकों की ईएमआई माफ करने की मांग की।
वर्चुअल बैठक में सहारनपुर से जय वीर राणा, गगन जैन, अनिल त्यागी, नगर से रामकुमार तायल, शामली से सुभाष चंद्र धीमान, सूर्यवीर सिंह तथा गाजियाबाद से प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोड़ा, अशोक जिंदल, उदित मोहन गर्ग, अशोक शर्मा, कानपुर से श्याम कटिहार, मथुरा से श्याम बिहारी अग्रवाल, मैनपुरी से घनश्याम दास गुप्ता, लखनऊ से अजय अग्रवाल, मुरादाबाद से विकास जैन, संभल से श्यामदास, बरेली से सुनील खत्री आदि जुडे़ रहे।