{"_id":"580280194f1c1b210328ecfb","slug":"former-secondary-school-mid-day-meal-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैैैराना के आर्यपुुरी देहात के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील नहीं बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैैैराना के आर्यपुुरी देहात के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील नहीं बना
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 16 Oct 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बीएसए के निरीक्षण के दौरान भारी खामियां मिली हैं। कैैैराना के आर्यपुुरी देहात के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील नहीं बना। दोपहर जिस पर हेडमास्टर से जवाब-तलब किया गया है। निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक-शिक्षिकाएं गैरहाजिर मिले। एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है।
शनिवार को बीएसए चंद्रशेखर ने कैराना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र शास्त्री में पंजीकृत 157 छात्राओं के सापेक्ष 115 मौके पर मिले। विद्यालय में सफाई नहीं मिलने पर नाराजगी प्रकट की। विद्यालय के हेड मास्टर शमीम अहमद को छात्रों की उपस्थिति कम मिलने और सफाई व्यवस्था ठप मिलने पर कड़ी चेतावनी दी गई।
कैराना नगर क्षेत्र के एक विद्यालय में 102 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष मौके पर 72 छात्र छात्राएं मौजूद रहे । विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने तथा साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कैराना के निरीक्षण में लिपिक बिजेंद्र सैनी सात अक्तूबर से लेकर 13 अक्तूबर तक अनुपस्थित मिले। लिपिक से जवाब तलब करते हुए वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
कैराना नगरक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कदीम में निरीक्षण के दौरान एक अध्यापिका अवकाश पर पाई गई। पंजीकृत 208 छात्र छात्राओं में से 150 छात्र-छात्राएं मौजूद मिले। विद्यालय में सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। विद्यालय में गंदगी पाए जाने पर अध्यापिका का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
कैराना नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में कुल पंजीकृत 115 छात्र-छात्राओं में से 84 मौके पर पाए गए। विद्यालय में साफ सफाई न मिलने पर विद्यालय की अध्यापिकाओं का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कैराना के निरीक्षण में शिक्षिका प्रवेज फातिमा, स्वाति, लेखाकार कामना गोयल अनुपस्थिति मिले। गैरहाजिर शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय में शिथिलता मिलने पर वार्डन का जवाब तलब किया है।
प्राथमिक विद्यालय आर्यपुरी देहात के निरीक्षण में एक शिक्षिका नीतू चिकित्सा अवकाश पर पाई गई। कुल पंजीकृत 382 छात्र छात्राओं में से 309 छात्र छात्राएं मौजूद मिले। विद्यालय में मिड-डे मील के तहत रसोई माता के नहीं होने से भोजन नहीं बना। हेड मास्टर ने बताया कि रसोई माता के हड़ताल पर होने से भोजन नहीं बना है। हेडमास्टर द्वारा चार से छह बच्चों को अवकाश दिए जाने को खेदजनक मानते हुए जवाब तलब किया है।