फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Former female head shot, seriously injured

पूर्व महिला प्रधान को गोली मारी, गंभीर घायल

Fri, 05 Aug 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Former female head shot, seriously injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव कांजरहेड़ी में बच्चों के बीच झगड़े को लेकर की गई फायरिंग के दौरान पूर्व महिला प्रधान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया।

शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव कांजरहेड़ी में पूर्व महिला प्रधान सुमित्रा पत्नी धीर सिंह के परिवार और पड़ोसियों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर आ गए। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसी दौरान एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इसके चलते गोली लगने से पूर्व प्रधान सुमित्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। परिजन घायल महिला प्रधान को लेकर सीएचसी शामली पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, इस बाबत एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि गांव कांजरहेड़ी में बच्चों के बीच विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। जिसमें गोली लगने से महिला घायल हुई है। घायल महिला गांव की पूर्व प्रधान है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed