फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Former district panchayat president shoveled, officers sweated

नालों की सफाई को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने फावड़ा चलाया, अफसरों को पसीना आया

Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Former district panchayat president shoveled, officers sweated
कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम में ग्रामीणों साथ मिलकर नाले की सफाई करते पूर्व जिला पंचायत अध? - फोटो : SHAMLI
शामली, कांधला। ग्रामीणों की बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने से क्षुब्ध पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और एमएलसी पुत्र ने गांव गढीश्याम में पहुंच कर खुद नालों की सफाई करनी शुरू कर दी। सूचना पर ब्लॉक कार्यालय में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जल्द ही ग्रामीणों की समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गंगेरू के कश्यप बस्ती व गढ़ीश्याम में वाल्मीकि बस्ती के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई व्यवस्था बिल्कुल ठप होकर रह गई है। नालों के अटने के कारण अब पानी लोगों के घरों में अंदर जाने लगा है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने डीएम, सीडीओ व बीडीओ के साथ जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी। जिस पर तीन दिन पहले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत सचिव तपेश गिरी को मामले को गंभीरता से लेते हुए नालों की सफाई कराने के लिए कहा था।
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी जब कोई कर्मचारी नालों की सफाई करने के लिए नहीं पहुंचा तो क्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम की वाल्मिकी बस्ती के बराबर से गुजर रहे नाले पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान पहुंचे और फावड़ा लेकर नालों पर जमी सिल्ट को साफ करने लगे। सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। बाद में मनीष चौहान ने जेसीबी मशीन बुलाकर नालों की सफाई कार्य शुरू कराया। मनीष चौहान के श्रमदान करने की सूचना पर ग्राम पंचायत सचिव तपेश गिरी व एडीओ कृषि मौके पर पहुंचे। मनीष चौहान ने ग्राम पंचायत सचिव को जमकर हड़काया और तीन दिन के अंदर गढ़ीश्याम के सारे नालों की सफाई और गांव गंगेरू के कश्यप बस्ती में जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए कहा। जिस पर अधिकारियों ने जल्द ही समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।

कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम में ग्रामीणों साथ मिलकर नाले की सफाई करते पूर्व जिला पंचायत अध?

कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम में ग्रामीणों साथ मिलकर नाले की सफाई करते पूर्व जिला पंचायत अध?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed