फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Forgiveness where there is the presence of anger and jealousy

जहां क्षमा, वहां क्रोध और ईर्ष्या का वास नहीं

Thu, 08 Sep 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 08 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Forgiveness where there is the presence of anger and jealousy
religious - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अन्नत चौदस तक चलने वाले दिगंबर जैन समाज के दशलक्षण पर्व शुरू हो गए है। 16 सितंबर को क्षमा वाणी पर्व मनाया जाएगा। जैन संत राजेंद्र मुनि महाराज ने उत्तम आर्जव धर्म के बारे में बताया। कहा कि जब मनुष्य के मन, काया, अंदर, बाहर एक रूप होते हैं। वही आर्जव धर्म है। जहां क्षमा रहती है, वहां क्रोध ईष्या नहीं रहती है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मिल रोड स्थित श्री श्वेतांबर जैन स्थानक में जैन संत राजेंद्र मुनि महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन एक बगीचा है, जिसमें तरह-तरह के फूल खिले हैं। इस जीवन को हराभरा रखने के लिए मनुष्य को लोभ, मोह, क्रोध, अहंकार व माया को छोड़कर मधुुुरता, कोमलता, प्रेम, सद्भाव, क्षमा लानी होगी। कहा कि दशलक्षण आध्यात्मिक पर्व है। इस पर्व में भक्ति, व्रत उपवास का महत्व है। जब आत्मा एक शरीर से छोड़कर दूसरे शरीर में प्रवेश करती है, तो ओर जन्म लेती है, तब आत्मा को दिव्य कर्मों का मनुष्य को फल मिलता है। 
विज्ञापन


केवल अन्नत आत्माएं मोक्ष को जाती है। मोक्ष को जाने एवं दूसरे आत्मा में प्रवेश में आत्मा को कितना समय लगता है। जैन संत ने दशलक्षण  पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दशलक्षण पर्व में दस धर्म आते है। सभी धर्मों को अपनाना चाहिए। जीवन में प्रत्येक धर्म का महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जैन संत पुनीत महाराज ने कहा कि  जिस मनुष्य ने  मन को जीत लिया उसने सारे  जग पर विजय प्राप्त कर ली है। मन का परिवर्तन करना बड़ा मुश्किल कार्य है। प्रसन्न चौधरी ने जैन संत का आशीर्वाद लिया।  मौके पर अशोक कुमार जैन, विजय जैन, नानकचंद जैन, राहुल जैन, पंकज, आलोक जैन, विपुल जैन, जेके जैन, राकेश जैन मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed