फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   For the worship of Goddess Durga devotees descended

मां दुर्गा की पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु

Sun, 16 Oct 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 16 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
For the worship of Goddess Durga devotees descended
Cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/जलालाबाद। दुर्गा चतुर्दशी पर शक्ति पीठ दुर्गा देवी मंदिर में माता के दर्शनों को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंगल आरती श्रद्धा का केंद्र रही।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के अवसर पर जलालाबाद  के शक्ति पीठ श्री दुर्गा देवी मंदिर मेें श्रद्धालुओं का प्रात: पांच बजे से ही तांता लगना प्रारंभ हो गया था।

आरती के बाद दुर्गा सप्तशती पाठ की समाप्ति पर पंडित चंद्र मोहन शास्त्री द्वारा हवन कराया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति दी एवं मां दुर्गा के दर्शन कर मन्नत मांगी। पंडित राजेंद्र प्रसाद एवं सभासद सुनहरा कोरी, नीटू धीमान के आवास से मां दुर्गा की भव्य मंगला आरती निकाली गई जिसके दर्शन करने के लिए श्रद्धालु मुख्य मार्केट से मंदिर  परिसर तक टकटकी लगाए थे।
विज्ञापन


 इस मौके पर पूरे रास्ते को सजाया गया था मंगला आरती में अपने हाथों में जलते हुए दिए को लिये भक्तजन नाचते गाते मंदिर  परिसर में पहुंचे । जागरण मंडली में आए कलाकारों द्वारा माता का गुणगान कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान लगे मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया एवं जमकर खिलौनों की खरीदारी की । व्यवस्था बनाने में श्रीराम पथिक, पप्पू नारंग, आदेश गर्ग, मुन्ना, बोबी सैनी, अंशुल कोरी आदि का सहयोग रहा। वहीं, मेले में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी सतर्क रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी प्रतियोगिता में हो रहे रोमांचक मुकाबले ःकस्बा जलालाबाद के दुर्गा देवी मेले में गौसगढ़ क्लब द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा की लगभग 25 टीमों ने भाग लिया। जिसमें नागल, कुतुबगढ़, भोगपुर, लाखनौर , गन्देवड़ा, रागड़वाड़ा, बेलडा- बेलडी, दथेड़ा, गौसगढ़ की टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने के बाद शाम तक लाखनौर ए, गौसगढ़ बी, गन्देवड़ा और दिवालहेड़ी की टीमों का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना तय हो गया। फाइनल के मैच देर रात तक चलेंगे। मैचों में रेफरी की भूमिका भगत जी, रोहित, टीकू व तनुज भोरी निभा रहे हैं। मैच देखने के लिए आस पास के गांवों के हजारों लोग पहुंचे।

दुर्गा मेले में उमड़े श्रद्धालु
बाबरी। दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय मेले में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। श्रद्धालुओं ने  मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। पुरोहित शिवानंद राय ने मां भगवती की पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं के लिए भवन का गेट खुलवाया। मेला अध्यक्ष रामशरण दास और प्रबंधक विनोद गुप्ता व्यवस्था बनवाने में शामिल रहे।

दुर्गा मेले में हरियाणा, दिल्ली और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेले में आई भीड़ के कारण पुलिस को भी व्यवस्था बनवाने में मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, मेले के दौरान दो मनचले भी पकड़े गए। पुलिस ने कान पकड़वाकर उठा बैठकर लगवाई तथा मेला कमेटी के आग्रह पर उन्हें छोड़ दिया गया। 

इस दौरान जिला पंचायत अनिल टीनू, सेठ कीर्ति चंद, हितेश मित्तल, योगेश मित्तल, शिवकुमार, प्रवीण लाला कमल कुमार अग्रवाल, हरीश मित्तल, राजेश पाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

मेले मेंे सुरक्षा के लिए तैनात रहा पुलिस बल
चौसाना/थानाभवन। गढ़ी हसनपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद सुबह करीब तीन बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के
लिये खोल दिए गए। इसके बाद मेले का शुभारंभ हुआ। मंदिर में  हजारों श्रद्धालुओं नेे मां के दर्शन किए।

चौसाना क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर में दुर्गा चतुर्दशी के मौके पर मां दुर्गा के मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। शनिवार तड़के दो बजे से विद्वान पंडितों द्वारा हवन यज्ञ कर पूजा अर्चना की गई, जिसके बाद करीब तीन बजे पूजन समाप्ति के बाद मंदिर में मां के भवन को श्रद्धालुओं के लिए दर्शन को खोला गया।

सुबह से शाम तक मंदिर में भारी भीड़ लगी रही। मंदिर समिति के अनुसार हजारों भक्तों ने मां के दर्शन किए। चौकी प्रभारी नेमचंद सिंह खुद मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए मौजूद रहे।

उधर, थानाभवन में दुर्गा चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने नगर के पौराणिक मंदिर देवी भवन पर हलवा-पूरी का प्रसाद चढ़ाकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। पौराणिक मंदिर देवी भवन पर चतुर्दशी के अवसर पर देवी पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। हिंदू धर्मावलंबियों ने देवी भगवती को हलवा-पूरी का प्रसाद चढ़ाया। राष्ट्र की सुख-शान्ति की मन्नत मांगी।

मंदिर में लगा भंडारा
कैराना।  श्रीदुर्गा चतुर्दशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के मंदिरों में पूजा अर्चना की तथा मां को हलवा-पूरी का भोग लगा श्रीदुर्गा चतुर्दशी के अवसर पर प्राचीन देवी मंदिर तालाब स्थित सिद्धपीठ बाला सुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। सवेरे 6 बजे से ही श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मां बाला सुंदरी की पूजा अर्चना की तथा मां को भोग लगाया।


इसके अलावा मां काली, राम सीता, प्राचीन शिव मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, भगवान गणेश मंदिरों में भी पूजा अर्चना की गई। वहीं बाला सुंदरी मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने मां का प्रसाद हलवा पुरी, कढ़ी चावल का भरपूर आनंद लिया। कस्बे के व ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्गा मंदिरों में भी मां की पूजा अर्चना की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed