फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Food safety team took samples of food items

खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

Thu, 20 Oct 2022 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Food safety team took samples of food items
शामली मिठाई की दुकान पर सैपल लेते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी - फोटो : SHAMLI
खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए खाद्य पदार्थों के नमूने
विज्ञापन

शामली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को भगतजी स्वीट्स व रिलायंस मार्ट समेत कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। शहर और देहात क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया।
एसडीएम विशु राजा के नेतृत्व में टीम ने भगतजी स्वीट्स के यहां से बालूशाही, दही, पनीर, रंगीन पेठा, ऑरेंज छैना रसगुल्ला, गुलाबी छैना रसगुल्ला आदि खाद्य पदार्थ के नमूने लिए। माजरा रोड और मंडी के सामने रिलायंस मार्ट प्वाइंट से बेसन का लड्डू व सोनपापड़ी के नमूने लिए गए। कांधला में दिल्ली बस स्टैंड से राजेश के यहां से बर्फी, आनंद सिनेमा के पास बिजेंद्र सैनी के यहां से मावा और गांव गंगेरू में शिया के यहां से मिर्च पाउडर के नमूने लिए। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर,, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार, प्रंजन सिंह, एसबी सिंह व सुनील कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

डीएम ने की समीक्षा
डीएम जसजीत कौर ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि सिर्फ खानापूर्ति न की जाए प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। जिले में मिष्ठान एवं खाद्य पदार्थों की बड़ी दुकानों की जांच की जाए। समीक्षा के दौरान उनके द्वारा सभी फूड इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि प्रतिदिन अपनी जांच/सेंपलिंग रिपोर्ट नोडल अधिकारी एडीएम को उपलब्ध कराएंगे। सभी फूड इंस्पेक्टर को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा किसी भी दशा में अधोमानक खाद्य पदार्थ दुकानों पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शामली में भगतजी स्वीट्स पर खाद्य सामग्री के नमूने लेने के दौरान एसडीएम को जानकारी देते खाद्य सुर?

शामली में भगतजी स्वीट्स पर खाद्य सामग्री के नमूने लेने के दौरान एसडीएम को जानकारी देते खाद्य सुर?- फोटो : SHAMLI

शामली में भगतजी स्वीट्स पर खाद्य सामग्री के नमूने लेने के दौरान दही व पनीर को चेक करते एसडीएम विश?

शामली में भगतजी स्वीट्स पर खाद्य सामग्री के नमूने लेने के दौरान दही व पनीर को चेक करते एसडीएम विश?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed