{"_id":"61f2f212ee6ff472ef68cad3","slug":"fog-in-the-morning-sunshine-in-the-afternoon-shamli-news-mrt574856515","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह कोहरा, दोपहर को निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह कोहरा, दोपहर को निकली धूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह कोहरा, दोपहर को निकली धूप
शामली। सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दोपहर बारह बजे लेकर शाम तक अच्छी धूप निकली। लेकिन 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवा के कारण पूरे दिन लोग ठिठुरते नजर आए।
बुधवार शाम से ही कोहरे का असर शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार को दिन निकलने पर कोहरा छाया रहा। सुबह दस बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ और दोपहर 12 बजे के बाद से लेकर शाम तक धूप निकली। हल्की धूप निकलने से भी लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत नहीं मिली। 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवा ने हाल बेहाल कर दिया। पिछले 24 घंटों में दिन का तापमान स्थिर रहा। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही के मुताबिक दो दिन के बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है।
धूप निकलते ही मिलों में बढ़ी गन्ना आपूर्ति
शामली। दो दिन से धूप निकलने के बाद सर्दी से कुछ राहत मिल रही है। जिसके चलते चीनी मिलों की गन्ना आपूर्ति में सुधार हुआ है। शामली चीनी मिल में दस हजार क्विंटल प्रतिदिन में गन्ना आपूर्ति में बढ़ोत्तरी हुई है। शामली चीनी मिल के सहायक गन्ना महाप्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि पिछले दो दिनों में धूप निकलने से मिल में गन्ना आपूर्ति में बढ़ोत्तरी हुई है। शुक्रवार तक 60 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है।