फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fog in the morning became a disaster, in the afternoon the sun gave relief

सुबह कोहरा बना आफत, दोपहर में धूप ने दी राहत

Sun, 06 Feb 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fog in the morning became a disaster, in the afternoon the sun gave relief
शामली में घने कोहरे में गुजरते वाहन। - फोटो : SHAMLI
शामली। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद शनिवार सुबह घना कोहरा छा गया। जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई और वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोपहर में चटक धूप निकलने से लोगों का सर्दी से राहत मिली। आठ किमी प्रतिघंटे की रपतार से हवा चलने से मौसम में ठिठुरन रही। पिछले 24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी हुई। जबकि रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।
विज्ञापन

घना कोहरा शुक्रवार रात में छा गया था। शनिवार को दिन निकलते ही पूरा जिला कोहरे की चपेट में रहा। सुबह दस बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ और दोपहर में चटक धूप निकली। पूरे दिन आठ किमी बर्फीली हवा चलने से मौसम में सर्द मौसम रहा। दिन का तापमान 15 और रात का सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के नोडल अधिकारी डॉ. उदय प्रताप शाही के मुताबिक शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ जाने के बाद मौसम शुष्क रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर समेत कई जिलों में मौसम मिश्रित रहा। नौ फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो दिन कोहरा छाने और तेज शीत लहर चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed