फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fog and clouds in the sky shade

आकाश में छाया रहा कोहरा और बादल

Mon, 30 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Mon, 30 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fog and clouds in the sky shade
- फोटो : अमर उजाला
शामली।  सुबह के समय कोहरा छाए रहने से दिल्ली से शामली होकर सहारनपुुर आने- जाने वाली ट्रेनें आधा घंटे से  लेकर डेढ़ घंटा तक लेट रहीं। दिन में हल्की धूप निकली, जो लोगों को ज्यादा राहत नहीं दे सकी। पूरे दिन लोग ठंड में ठिठुरते रहे।  
विज्ञापन


रविवार सुबह के समय 10 बजे तक कोहरा और आकाश में बादल छाए रहे। साढे़ दस बजे के बाद    धूप निकली, पूरे दिन हल्की धूप रहने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। पूरे दिन बर्फीली हवाएं    चलने से मौसम मेें ठिठुुरन    बरकरार रही। रविवार को शाम चार बजे तक अधिकतम तापमान  20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया    गया। पूरे दिन 13 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं और 65 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। 
विज्ञापन


सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस आधा घंटे, दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैैैसेंजर ट्रेन आधा घंटा लेट रही। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली लाल ट्रेन का शामली पहुंचने का समय सुबह 10.50 बजे का है, यह पैसेंजर ट्रेन आधा घंटा लेट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली लाल ट्रेन भी आधा घंटा लेट     रही। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन का समय साढ़े चार बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन आधा घंटा लेट रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed