{"_id":"5fac38338ebc3e9c064f94f2","slug":"flyover-to-be-built-at-balwa-railway-gate-shamli-news-mrt5106548127","type":"story","status":"publish","title_hn":"-दिल्ली- शामली, सहारनपुर हाईवें-- -- शामली के बलवा रेलवे फाटक पर 58 मीटर लंबाई, 18 मीटर चौड़ाई का बनेगा फलाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-दिल्ली- शामली, सहारनपुर हाईवें-- -- शामली के बलवा रेलवे फाटक पर 58 मीटर लंबाई, 18 मीटर चौड़ाई का बनेगा फलाईओवर
विज्ञापन
बलवा रेलवे फाटक पर बनेगा फ्लाईओवर
शामली। दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे पर बलवा में रेलवे क्रासिंग पर 58 मीटर लंबाई का फ्लाइओवर बनेगा।
दिल्ली- शामली, सहारनपुर फोरलेन पर बलवा, नानौता, रामपुर मनिहारन में रेलवे फाटकों पर फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। बागपत से लेकर शामली जिले के बलवा गांव तक प्रथम चरण का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बलवा गांव के रेलवे फाटक पर 58 मीटर लंबाई और 18 मीटर चौड़ाई के फ्लाईओवर के लिए फोरलेन की निर्माण संस्था मेरठ की कृष्णा कंपनी ने डिजाइन बनाने के लिए उत्तर रेलवे को भेज कर स्वीकृति मांगी थी। फोरलेन की निर्माण एजेंसी के कार्य देख रहे जितेंद्र बालियान ने बताया कि बलवा में फ्लाईओवर के निर्माण के लिए टेस्ट फाइन लोड का आंकलन के लिए ट्रायल की स्वीकृति दी है। उन्होंने बताया कि दिवाली बाद बलवा में निर्माण एजेंसी फ्लाईओवर का लोड आकलन के लिए मशीन भूमि में 20- 25 मीटर अंदर डालने का ट्रायल करेंगी। लोड आंकलन रिपोर्ट आने के बाद उत्तर रेलवे के अफसरों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। रेलवे से ओके रिपोर्ट आने के बाद बलवा में फ्लाईओवर का ड्राइंग बनाकर कार्य शुरू किया जाएगा।