फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Flag waved in wrestling and taekwondo

कुश्ती व ताइक्वांडो में परचम लहराया

Fri, 08 Jan 2016 01:13 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 08 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Flag waved in wrestling and taekwondo
शामली। ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित कुश्ती और ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेताओं का स्वागत किया गया। शहीद भगत सिंह व्यायामशाला के दस पहलवानों ने पदक जीते। वहीं मेपल्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में पदक जीते।
विज्ञापन


भैंसवाल स्थित शहीद भगत सिंह व्यायामशाला के पहलवानों ने ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में दबदबा बनाया। इस दौरान व्यायामशाला की ओर से 42 किलो वर्ग में विक्रांत, 46 किलो वर्ग में भारत, 60 किलो वर्ग में लखनराज, 84 किलो वर्ग में शिवम राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर 46 किलो वर्ग में सागर, 50 किलो वर्ग में अभिषेक, 55 किलो वर्ग में राज, 60 किलो वर्ग में सागर पंवार, 66 किलो वर्ग में रितिक तथा 74 किलो वर्ग में राहुल रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जीतकर लौटे पहलवानों का स्वागत किया गया। उधर, मेपल्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में झंडे गाड़े। एकेडमी के आदित्य बालियान, शोयब मलिक, शावेज सैफी, अनिकेत, अक्षित मलिक, सक्षम तरार ने स्वर्ण पदक जीते। गोविंद पंवार, वरदान, अभय, हर्ष मठवाल, अमन ने रजत तथा नौशेरवान चौधरी, विक्रांत, इमरान सैफी, सागर चौधरी ने कांस्य पदक जीते।  बृहस्पतिवार को एकेडमी में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य डा. उत्तम सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed